मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 20 अफसर बदले गए

भोपाल: मध्यप्रदेश गृह मंत्रालय ने 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें डीआईजी और एसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं। अशोकनगर और धार के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं, राजीव कुमार मिश्रा को अशोकनगर: मयंक अवस्थी को धार एसपी बनाया गया है। ये दोनों अधिकारी अभी पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ थे। कई रेंज में नए डीआईजी पदस्थ किए गए हैं।
इन पर जताया भरोसा
सरकार ने हाल में किए आईपीएस अधिकारियों का तबादला तबादले में जिन अफसरों पर भरोसा जताया है उनमें से कई सीधे तौर पर फिल्ड में नहीं थे।
- विजय कुमार खत्री – डीआईजी छतरपुर रेंज।
- विनीत कुमार जैन – डीआईजी बालाघाट।
- मनोज कुमार सिंह – डीआईजी इंदौर ग्रामीण।
- राकेश कुमार सिंह – डीआईजी छिंदवाड़ा।
- राजेश सिंह – डीआईजी भोपाल ग्रामीण।
- शशीन्द्र चौहान – डीआईजी सागर रेंज।
- निमिष अग्रवाल – डीआईजी रतलाम रेंज।
- हेमंत चौहान – डीआईजी रीवा रेंज।
इन्हें रेंज से हटाया
- छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार और सागर डीआईजी सुनील कुमार पांडे को पीएचक्यू में भेजा गया है।
- बालाघाट डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव को मानव अधिकार आयोग में पदस्थ किया गया है।
- भोपाल ग्रामीण डीआईजी ओमप्रकाश त्रिपाठी को डीआईजी एसएएफ मध्य क्षेत्र बनाया गया है।
- मनोज कुमार सिंह, जो पहले डीआईजी रतलाम थे, अब लोकायुक्त संगठन में डीआईजी होंगे।
- इंदौर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध व मुख्यालय) मनोज कुमार श्रीवास्तव को पुलिस रिसर्च ट्रेनिंग सेंटर भेजा गया है।
- मोनिका शुक्ला, डीआईजी रेल, पीएचक्यू, को भोपाल का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है।
- डी कल्याण चक्रवर्ती, डीआईजी छिंदवाड़ा, को पीएचक्यू भेजा गया है।
आईपीएस अधिकारियों का तबादला: ये भी जानें
- प्रमोशन के बाद भी 8 महीने एसपी रहे: धार के एसपी मनोज कुमार सिंह और अशोकनगर के एसपी विनीत कुमार जैन का डीआईजी पद पर जनवरी 2025 में प्रमोशन हो गया था, लेकिन वे 8 महीने तक एसपी के पद पर ही रहे। आईपीएस अधिकारियों का तबादला अब विनीत जैन को बालाघाट और मनोज सिंह को इंदौर ग्रामीण रेंज का डीआईजी बनाया गया है।
- नक्सलाइट मूवमेंट के बाद तबादला: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कानून-व्यवस्था और नक्सलाइट गतिविधियों की समीक्षा के दो दिन बाद ही बालाघाट डीआईजी मुकेश कुमार श्रीवास्तव का तबादला हुआ है। इसे इस बैठक से जोड़कर देखा जा रहा है।
- विजय शाह मामले की जांच कर रहे अधिकारी भी हटे: जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह से संबंधित मामले की जांच कर रही एसआईटी में शामिल छिंदवाड़ा डीआईजी डी कल्याण चक्रवर्ती को भी हालिया आईपीएस अधिकारियों का तबादला में फील्ड से हटाकर पीएचक्यू में भेजा गया है।
- रीवा के डीआईजी की वापसी: रीवा रेंज के डीआईजी राजेश सिंह चंदेल का तबादला बहुत कम समय में ही भोपाल कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, उनकी ससुराल सीधी में होने और पारिवारिक कारणों के चलते वे स्वयं भोपाल वापसी चाहते थे।