अध्यात्ममध्यप्रदेश

आम भक्त भी कर सकेंगे भगवान महाकाल को जल अर्पित

समाचार आज

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में 29 मार्च से आम श्रद्धालु भी जलाभिषेक कर सकेंगे। दो वर्ष से कोरोना संक्रमण के कारण भगवान महाकाल को जलाभिषेक बंद किया हुआ था। अभी तक सिर्फ पंडे-पुजारियों को ही महाकाल मंदिर के गर्भगृह में जाकर जलाभिषेक की अनुमति थी। आम दर्शनार्थियों को गर्भगृह में जाने और पूजन-सामग्री अर्पित करने की अनुमति नहीं थी।

श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए 29 मार्च से आम और वीआईपी श्रद्धालुओं के लिए जलाभिषेक की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। वीआईपी श्रद्धालु जहां सभामंडप में स्थित जलद्वार पर लगाए गए जलपात्र में अभिषेक का जल अर्पित करेंगे। वहीं आम श्रद्धालुओं के लिए कार्तिकेय मंडपम् में जलपात्र लगाया गया है। यहां से जल सीधे भगवान महाकाल को अर्पित होगा। भगवान महाकाल के पूजन-अर्चन व आरती के समय को छोडक़र श्रद्धालु निरंतर शाम 4.30 बजे तक ही जल अर्पण कर पाएंगे। इसके बाद से संध्या पूजन व आरती की तैयारिया प्रारंभ हो जाती हैं।

Related Articles

Back to top button