रतलाम

इंदौर-जोधपुर ओवरलोडेड यात्री बस रतलाम के पास पलटी, 4 साल के बच्चे की मौत, 40 से ज्यादा घायल

समाचार आज। रतलाम

रतलाम में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया, इंदौर से जयपुर जा रही यात्रियों से भरी बस जिले के जावरा के पास तेज रफ्तार पर पलटी खा गई। दुर्घटना में बस में सवार 40 से ज्यादा यात्री घायल हो गए और 4 माह की एक बच्ची की मौत हो गई। घायल यात्रियों में से 6 की हालत गम्भीर है। इन्हें रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
वीओ- रतलाम जिले में रविवार की रात जावरा से कुछ दूरी पर यह दुर्घटना हुई है। इंदौर से अशोका ट्रेवल्स की बस यात्रियों को लेकर जयपुर की ओर रवाना हुई थी, रतलाम जिले के जावरा में एक होटल पर यह बस कुछ देर के लिए रुकी थी। यहां यात्रियों ने खाना व चाय ली और इसके बाद बाद बस आगे जयपुर के लिए रवाना हुई। कुछ दूर जाने के बाद ही तेज रफ्तार बस पर से चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस पलट गई। तेज आवास सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे । ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस वाहन और एम्बुलेंस की मदद से घायल यात्रियों को जावरा अस्पताल ले जाया गया।
बस सवार यात्रियों ने बताया कि बस पर इंदौर से ही काफी ज्यादा चुकंदर लोड कर दिया गया था। इसे बस की छत पर रखा गया था। यात्रियों ने अशोका बस संचालक को इंदौर में ही ज्यादा मात्रा में बस की छत पर लौडिंग रखने से मना किया था लेकिन वह नही माना। इंदौर से कुछ दूर बाद कई मजदूर भी बस में बैठा लिए गए थे। लोडिंग और अतिरिक्त यात्रियों की संख्या की वजह से बस ओवर लोड हो गई थी। यहीं वजह रही कि तेज रफ्तार पर ड्राइवर उसे नियंत्रित नहीं कर पाया।
जावरा एसडीएम ने भी बस ओवर लोड और तेज रफ्तार होने की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 40 यात्री घायाल हुए है। इनमें से 6 ज्यादा गंभीर है, वहीं एक 4 माह की बच्ची की मौत इस सड़क हादसे में हो गयी है। देर रात हुए सड़क हादसे में घायल 40 यात्रियों में से 17 घायलों को सोमवार तड़के जावरा से रतलाम जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया था। इसके अलावा सुबह तक जावरा में कुछ मामूलीं चोंट वाले घायलों को छुट्‌टी भी दे दी गई। सुबह कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम भी रतलाम में जिला अस्पताल में इलाजरत घायलों के हाल जानने पहुंचे। घायलों से मिलने के बाद कलेक्टर ने सीएमएचओ को घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने बताया कि तेज रफ्तार और ओवर लोडिंग के कारण दुघटना होना सामने आया है, बस संचालक और चालक दोनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button