उज्जैन में होली की रात दोस्त के झगड़े सुलझाने गये छह बहनों के एकलौते भाई की हत्या
उज्जैन में होली की रात चाकू भी चले, युवक पर प्राणघातक हमला

उज्जैन में होली की रात दोस्त का विवाद सुलझाने गये युवक की हत्या हो गई। युवक छह बहनों का इकलौता भाई था। पिता मजदूरी करते हैं। घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल है। पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सीएम डॉ. मोहन यादव से संतों की नई मांग, शराब की तरह मांस-अंडों पर भी प्रतिबंध लगायें
उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र के संजय नगर में होलिका दहन के अगले दिन शुक्रवार 14 मार्च 2025 धुलेंडी की शाम विवेकानंद के रहने वाले युवक की चाकू-तलवार से हमला कर दी गई। मृतक अपने दोस्त के झगड़े में विरोधियों से समझौते की बात करने गया था। इस दौरान दूसरे गुट ने उन पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों के बीच तलवार-चाकुओं और लोहे के पाइप से संघर्ष हुआ। इस विवाद में तीन लोग घायल हुए और एक युवक की हत्या हो गई।
सीएम मोहन यादव का दावा जून 2027 तक पूरे कर लेंगे सिंहस्थ के सभी काम
हथियार लेकर साथियों सहित दोस्त के विवाद को निपटाने गया था युवक
नीलगंगा थाना टीआई तरूण कुरील ने बताया विवेकानंद कॉलोनी का रहने वाला रोहित पिता शंभु लाल डोडिया अपने दोस्त कान्हा और शिवा के साथ शुक्रवार शाम बसोड़ पट्टी में गया था। कान्हा उसे घर से बुलाकर ले गया था। बताया था कि बसोड पट्टी में रहने वाले रोहित पिता विनोद से उनका विवाद चल रहा है। इसी को लेकर बातचीत करने चलना है। वे शाम को बाइक पर सवार होकर इस आशंका में गए थे कि विवाद हो सकता है तो हथियार भी साथ ले गए थे। जब वे बसोड़ गली में पहुंचे तो सामने वाले गुट से आमना-सामना हो गया और समझौते की बात के बीच विवाद और बढ़ गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर तलवार-चाकुओं से हमला कर दिया। दो पक्षों के बीच हथियार चले तो क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों के युवकों को चोंटें लगी।
रतलामी सेव अब अंतराष्ट्रीय पहचान बनायेगा
11 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, 4 को लिया हिरासत में
हमले में एक पक्ष का रोहित पिता विनोद, तुषार , चंचल और कुकी घायल हुए। वहीं दूसरे पक्ष का रोहित डोडिया गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद की सूचना मिलने पर नीलगंगा पुलिस मौके पर पहुंची। यहां गंभीर रूप से घायल पड़े रोहित सहित अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने रोहित का परीक्षण किया तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने केस दर्ज किया और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। हत्या और प्राणघातक हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
पुलिस विभाग में निकलने वाली है 8500 से अधिक नई भर्ती, सीएम की घोषणा
मृतक की भी हैं दो बेटियां, परिवार का इकलौता पुत्र
पुलिस ने मृतक रोहित के परिजनों को सूचना दी जिस पर पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा। रोहित के पिता शंभुलाल ने बताया कि रोहित 6 बहनों में उनका इकलौता पुत्र था। वह भी शादीशुदा और उसकी भी दो बेटियां हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था, विवादों से तो दूर ही रहता था। उसे उसके दोस्त घर से बुलाकर समझौता करने का बोलकर ले गए थे। पुलिस ने बताया कि अब तक चार लोगों को हिरासत में ले लिया है अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। शनिवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
देवासगेट पर रात 3 बजे बदमाशों ने चाकुओं से किया प्राणघातक हमला
एक अन्य घटना में उज्जैन में होली की रात दोस्तों के साथ देवासगेट चौराहे पर पाउच खाने पहुंचे युवक पर स्कूटी रास्ते से हटाने के विवाद में बदमाशों ने चाकुओं से प्राणघातक हमला कर दिया। देवासगेट पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। पुलिस ने बताया कि पटेल नगर निवासी 22 वर्षीय लक्की बुंदेला पिता महेन्द्र अपने दोस्त अमित, शिवम, नवीन, कन्हैया के साथ रात 3 बजे देवासगेट चौराहे पर पाउच खाने गया था। यहां उन्होंने अपने वाहन खड़े किए। लौटने के दौरान स्कूटी हटाने को लेकर बहादुरगंज निवासी माधव सोलंकी, गदापुलिया निवासी गोलू से उनका विवाद हुआ। इस दौरान बदमाशों ने कन्हैया उर्फ प्रिंस पिता विजय राजावत निवासी रामद्वारा गोलामंडी पर चाकुओं से प्राणघातक हमला कर दिया। घायल को परिजन ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
– हरिओम राय @ उज्जैन