उज्जैन मेें लव जेहाद : योगेंद्र बने शाहरुख ने युवती को फंसाया और रेप किया
उज्जैन में लव जेहाद के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया दुष्कर्म का केस

देशभर में लव जेहाद की घटनाओं के बीच मध्यप्रदेश के उज्जैन में लव जेहाद का मामला सामने आया है। यहां शाहरुख नामक युवक ने योगेंद्र बनकर हिंदू युवती को अपने जाल में फंसाया और कई बार उसका दुष्कर्म किया। शाहरुख ने योगेंद्र के नाम से अपना आधार कार्ड भी बनवा लिया था। भेद खुला तो वो युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है। युवक 11 साल से दैहिक शोषण कर रहा था।



दो आधार मिले आरोपी के पास से, एक में नाम हिंदू
जिहादी आरोपी ने दो आधार कार्ड बनवा रखे हैं जिसमें एक में मुस्लिम नाम और दूसरे में हिंदू नाम योगेंद्र वाडिया अंकित है। यही नहीं आरोपी एक हिंदू महिला को डराधमकाकर उसके साथ दुष्कर्म भी करता रहा। बजरंग दल की मदद से पीडिता ने चिमनगंज मंडी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई तो यह सच्चाई सामने आई है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
राज रॉयल कॉलोनी में किराये के मकान में रहता था आरोपी
उज्जैन के बजरंग दल के संयोजक ऋषभ कुशवाह ने बताया कि राज रॉयल कॉलोनी में रहने वाला शाहरूख एक जिहादी है। उसने दो आधार कार्ड बनवा रखे हैं। एक में उसका नाम शाहरूख पिता सलीम खान निवासी हीरामिल है तथा दूसरे आधार कार्ड में नाम योगेंद्र पिता प्रकाश वाडिया निवासी सार्थक नगर उज्जैन है। राज रॉयल कॉलोनी में वह किराए का मकान लेकर रहता है। 11 साल पहले वह सार्थक नगर क्षेत्र में रहने वाली शादीसुदा महिला से संपर्क में आया। महिला का तलाक हो गया था। आरोपी ने महिला को अपना नाम योगेंद्र बताया और उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कई बार उसने महिला से शारीरिक संबंध बनाए।
अन्य लड़की से शादी की तो पता चला लड़का मुस्लिम है
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ साल पहले शाहरूख ने एक दूसरी युवती से शादी कर ली। युवक की शादी के बाद लव जेहाद का शिकार महिला को पता चला कि वह मुस्लिम समाज के युवक के जाल में फंसी है। इसके बाद उसने संबंध तोडना चाहे लेकिन वह आए दिन महिला को ब्लैकमेल करता था।
बेटी पर बुरी नजर रखने लगा
पुलिस के मुताबिक 11 साल पहले महिला की बेटी छोटी थी जो अब बड़ी हो गई है। जब बेटी बड़ी हुई तो आरोपी ने महिला की बेटी पर गलत निगाह डाली और महिला को धमकाकर बेटी से संबंध बनाने की बात की। इसके बाद महिला ने बजरंग दल के लोगों से संपर्क किया और पूरी कहानी बताई। महिला ने बजरंग दल के सहयोग से चिमनगंज मंडी थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई और आरोपी शाहरूख के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया है। प्रकरण में जांच और प्रमाणों के आधार पर धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
महाकाल मंदिर में पांच महीने पहले लगी लड्डू एटीएम मशीन बंद
आधार कार्ड पर नाम बदला
आरोपी शाहरुख के पास से दो आधार कार्ड मिले हैं। पुलिस दोनों आधार कार्ड की जांच कर रही है। उसके पास से मिले दोनों आधार कार्ड में नाम अलग-अलग हैं लेकिन आधार कार्ड नंबर एक ही है। यह कैसे हुआ यह जांच का विषय है आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण भी दर्ज किया जा सकता है।