मध्यप्रदेश

उज्जैन सिंहस्थ के लिये जमावट शुरू, कलेक्टर रोशन कुमार को बनाया, मेला अधिकारी की जिम्मेदारी आशीष सिंह को

उज्जैन सिंहस्थ के लिये मोहन सरकार ने शुरू की कसावट, जिम्मेदार व अनुभवी अफसरों को जोड़ रहे उज्जैन से

उज्जैन सिंहस्थ ujjain simhastha की तैयारी के लिये प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने अनुभवी अफसरों की जमावट शुरू कर दी है। रविवार 13 अप्रैल 2025 को मध्यप्रदेश में सरकार ने 9 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। रविवार शाम को जारी आदेश में 4 जिलों उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले गए हैं। नए आदेशों में उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह को बनाया गया है। वहीं इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को उज्जैन के मेला अधिकारी का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। आशीष सिंह अभी इंदौर में कलेक्टर हैं। वे इंदौर कलेक्टर के साथ-साथ उज्जैन में सिंहस्थ मेला अधिकारी का दायित्व भी संभालेंगे। आशीष सिंह पूर्व में उज्जैन कलेक्टर भी रह चुके हैं और वे रोशन कुमार सिंह के साथ बेहतर तालमेल के साथ उज्जैन में काम कर चुके हैं। रोशन कुमार सिंह उज्जैन नगर पालिक निगम कमिश्रर का कामकाज संभाल चुके हैं।

रोशन कुमार सिंह रह चुके हैं उज्जैन नगर निगम आयुक्त

रविवार को जारी आदेश के मुताबिक संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं संचालक जनसंपर्क अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। बीते दिनों उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का पारिवारिक विवाद सामने आया था। इस घटनाक्रम की चर्चा सीएम हाउस तक पहुंची थी। हालांकि मामले में किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की थी। माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को भोपाल भेजा गया है। उन्हें संचालक, लोक स्वास्थ्य-परिवार कल्याण बनाया गया है। उनके स्थान पर विदिशा कलेक्टर रोशनकुमार सिंह को उज्जैन कलेक्टर बनाया गया है। रोशन कुमार सिंह 2022 में उज्जैन नगर निगम आयुक्त का कामकाज संभाल चुके हैं। रौशन कुमार सिंह 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वे मुरैना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। इसके बाद उन्हें 2022 में उज्जैन नगर निगम कमिश्नर पद पर पदस्थ किया था। यहां से उन्हें भोपाल जनसंपर्क और फिर विदिशा कलेक्टर बनाया गया था।

सीएम मोहन यादव के करीबी माने जाते हैं रोशन कुमार

शिवराज सिंह चौहान के संसदीय मुख्यालय विदिशा में जनसंपर्क विभाग के संचालक रौशन कुमार सिंह को 8 महीने पहले विदिशा कलेक्टर बनाकर भेजा गया था। रौशन को सीएम मोहन यादव का करीबी माना जाता है। रौशन कुमार सिंह के बाद अब जनसंपर्क विभाग के संचालक अंशुल गुप्ता को विदिशा का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। अंशुल विदिशा के दूसरे ऐसे कलेक्टर होंगे जो जनसंपर्क संचालक के बाद विदिशा के कलेक्टर की कमान संभालेंगे।

इन आईएएस अफसरों के कामकाज में भी बदलाव हुये

  • सुभाष कुमार द्विवेदी कलेक्टर अशोकनगर को अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है।
  • आदित्य सिंह कलेक्टर हरदा को कलेक्टर अशोकनगर बनाया गया है।
  • सिद्धार्थ जैन अपर कलेक्टर भोपाल को कलेक्टर, हरदा बनाया गया है।
  • अंशुल गुप्ता संचालक जनसंपर्क को कलेक्टर विदिशा बनाया गया है।
  • ज्योति शर्मा अपर कलेक्टर इंदौर को सीईओ जिला पंचायत देवास बनाया गया है।
  • हिमांशु प्रजापति सीईओ, जिला पंचायत देवास को कार्यकारी संचालक, मप्र औद्योगिक विकास निगम इंदौर बनाया गया है।
  • गुलशन बामरा, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्यविभाग के साथ-साथ अटलबिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान सीईओ का काम भी देंखेंगे।
  • ऋषि गर्ग राज्य योजना आयोग सचिव के साथ ही अटलबिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
-हरिओम राय

वक्फ बोर्ड की संपत्तियों पर कांग्रेसियों का कब्जा, कई शहरों से निकल रही है रिकवरी

Related Articles

Back to top button