देश-दुनिया

देश में 24 घंटे में कोरोना के 10 हजार 542 नए मामले, 38 मौतें

समाचार आज

5 दिनों बाद देश में एक बार फिर कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। 13 अप्रैल 2023 को सबसे ज्यादा 11,109 केस आए थे। उसके बाद से लगातार कोरोना केस की संख्या कम हो रही थी। देश में कोरोना के मामलों में लगातार चार दिन कमी आने के बाद आज एक बार फिर केस बढ़ गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10 हजार 542 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 38 लोगों की मौत हो गई। यह इस साल सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा है। वहीं एक्टिव केस के आंकड़े बढ़कर 63 हजार 562 हो गए हैं। सोमवार को एक्टिव केस 61 हजार 233 थे।

इस साल सबसे ज्यादा 11 हजार 109 केस 13 अप्रैल को दर्ज किए गए थे। इसके बाद लगातार चार दिन संक्रमण के मामलों में कमी आई थी। 14 अप्रैल को 10 हजार 753, 15 अप्रैल को 10 हजार 93, 16 अप्रैल को 9 हजार 111 और 17 अप्रैल को 7 हजार 633 केस मिले थे।

Related Articles

Back to top button