उज्जैन

दोस्‍त बने दुश्‍मन, बदमाश को दिनदहाड़े सीने में गोली मारी

मरने से पहले साथियों पर ही लगाया हमले का आरोप, धार्मिक नगरी में बढ़े अपराध, देखें वीडियो

मृतक राजू द्रोणावत

समाचार आज । उज्‍जैन

मध्‍यप्रदेश की धर्मनगरी उज्जैन में इन दिनों अपराध बढ़ते जा रहे हैं। यहां पर गुरुवार दोपहर को एक बदमाश की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाश कई मामलों में आरोपी रहा है। वह गुरुवार को फ्रीगंज इलाके में मुंगी चौराहे पर खड़े होकर अपने साथी से बात कर रहा था। इसी दौरान दो लोग बाइक पर आए। बाइक पर पीछे बैठा युवक उतरा और बदमाश पर पिस्टल से फायर कर दिया। वह संभल पाता इतने में युवक ने एक और फायर किया और बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बदमाश ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे सीने में एक गोली लगी थी।

घटना का सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने बताया कि दो युवकों ने राजू द्रोणावत को गोली मार दी थी। हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। अब तक विवाद के कारण सामने नहीं आए हैं। बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों में से एक राजू पर फायर करता है, लेकिन राजू वहां से भागने की कोशिश करता इससे पहले आरोपी गोली मार देता है। गोली लगते ही घायल अवस्था में वो खड़े होने की कोशिश करता है लेकिन राजू वहीं गिर जाता है। अचानक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच जाती है। राजू के घायल होने के बाद कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो में वो किसी बाबू भारद्वाज द्वारा गोली मारने की बात कह रहा है। फिलहाल घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सचिन शर्मा ने कहा की जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घटना के पीछे विवाद का कारण क्या था ये जांच के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात दर्ज

हमले के बाद हत्यारे भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने राजू को ऑटो से समीप के निजी हॉस्पिटल में पहुंचाया,जहां करीब डेढ़ घंटे बाद उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसपी सचिन शर्मा, एएसपी अभिषेक आनंद, टीआई मनीष लोधा मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोली का खाली खोखा बरामद कर दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज निकाले और कैमरे में कैद बदमाशों की खोजबीन शुरू कर दी। वीडियो फुटेज में घायल राजू ने बाबू भारद्वाज के गुर्गो द्वारा गोली मारना बताया था। लेकिन हमलावरों की पहचान नहीं बता पाया। बाबू का नाम सामने आने पर पुलिस ने उसे तलाशा, लेकिन रात तक उसका सुराग नहीं मिल सका। सूत्रों के अनुसार आरोपी बाबू की बहन तरुणा एसआई है और प्रदेश मे ही पदस्थ है।.

घटना के बाद घायल राजू द्रोणावत

दोस्ती बदली दुश्मनी में

पुलिस रिकार्डनुसार राजू, बाबू, सुधीर यादव, जितेंद्र व मुकेश मालवीय ने वर्ष 2012 में फिरौती के लिए देशराज यादव के पुत्र का अपहरण किया था। मामले में चार को उम्रकैद और एक पांच साल की सजा हो गई थी। सभी को हाईकोर्ट से बेल मिल गई थी। बाबू करीब छह माह पहले बमुश्किल हाईकोर्ट से पैरोल पर छूटा और फरार हो गया। बाहर रहने के दौरान करीब फ्रीगंज में किशन नामक युवक को भी चाकू मारे थे। राजू से दुश्मनी की वजह संभवत: जेल में मुलाकात नहीं लेने जाना रहा है। राजू के भाई आनंद ने भी राजू के हत्यारे के तौर पर बाबू का नाम बताया है।

15 दिन में दो मर्डर, पांच को चाकू मारे

  • शहर में पिछले एक पखवाड़े से चाकूबाजी व हत्या की घटनाएं बती जा रही है। करीब 15 दिन से शहर में चाकूबाजी, हत्या व चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है।
  • 19 अप्रैल: नमकमंडी में रात १.३० बजे अंतु भाया की चाकू घोंपकर हत्या।
  • 24 अप्रैल: केडी गेट पर नगर निगम कर्मचारी नितिन परमार पर चाकू से हमला।
  • 25 अप्रैल: तिरूपति धाम में दीपक उटवानी पर चाकू से जानलेवा हमला।
  • 26 अप्रैल: हरिफाटक ब्रिज के पास ऑटो चालक अनिल सोलंकी को चाकू मारे।
  • 30 अप्रैल: रेलवे स्टेशन के ऑटो स्टैंड पर आरक्षक सुमित जाटव को चाकू मारे।
  • 30 अप्रैल: पंवासा में बदमाशों ने घरों पर पथराव कर कार में तोडफ़ोड़ की।
  • 02 मई: उन्हेल नागदा टोल नाके पर तोडफ़ोड़ मारपीट।
  • 03 मई:ऋषिनगर में भाजपा नगर उपाध्यक्ष उमेश सेंगर पर चाकू से जानलेवा हमला।

Related Articles

Back to top button