मध्यप्रदेशउज्जैन

पुलिस विभाग में निकलने वाली है 8500 से अधिक नई भर्ती, सीएम की घोषणा

पुलिस विभाग में होली मिलन समारोह में घोषणा, महिला पुलिसकर्मियो को मिठाई खिलाकर मंगलकामनाएं दी

पुलिस विभाग में प्रदेश सरकार द्वारा 8500 से अधिक नवीन भर्तियां निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में पुलिस विभाग के होली मिलन समारोह में कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने प्रत्येक जिले में पुलिस बैड की पुन: स्थापना की और इसके लिए पदो का भी सृजन किया है। पुलिस बैड पुलिस का गर्व और गौरव है जो अपनी प्रस्तुति से 26 जनवरी और 15 अगस्त के कार्यक्रमों को गरिमा प्रदान करता हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार ने पिछले दिनों 6600 से अधिक पुलिस कर्मियों की भर्ती की हैं। 8500 से अधिक पुलिस कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर की नवीन भर्तियां भी शीघ्र निकाली जाएगी। हम सभी विभागो में भी भर्तिया निरंतर निकाल रहे है।

सीएम डॉ. मोहन यादव से संतों की नई मांग, शराब की तरह मांस-अंडों पर भी प्रतिबंध लगायें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह उद्बोधन शनिवार सुबह पुलिस लाईन में आयोजित पुलिस के होली मिलन समारोह में दिया। मुख्यमंत्री ने कहा की बाबा महाकाल की नगरी में पुलिसकर्मियो के साथ होली खेलना हर्ष की बात हैं। पुलिस के लिए होली पर्व पर व्वस्थाए करना एक चुनौतिपूर्ण कार्य है। आपकी सेवा के कारण सभी नागरीक हर्षोल्लास और आनंद के साथ यह पर्व मना पाते हैं। पुलिस समाज की सुरक्षा के लिए जीवित मानव दीवार हैं। यह सब प्रकार की चुनौतियों का सामना कर समाज को अनूकुलता प्रदान करती हैं। पुलिस होली,दीपावली और सारे त्योहारो पर अपने घर और प्रियजनो से दूर रहकर अपनी संपूर्ण निष्ठा और प्रसन्नता से समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करती हैं इसलिए सुरक्षा कर्मियो का समाज में विशेष सम्मान और स्थान हैं।

सीएम मोहन यादव का दावा जून 2027 तक पूरे कर लेंगे सिंहस्थ के सभी काम

पुलिसकर्मियों के निजी जीवन को सुगम बनाने के लिए शासन की पहल

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि कोविड के दौरान जब देश के नागरिक घरो में थे उस कठिन दौर में पुलिस कर्मियो द्वारा मैदान पर रहकर कि गई सेवा भारत के इतिहास में कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। इसके लिए हमें भारत की पुलिस पर गर्व हैं। पुलिस के निजी जीवन को सुगम बनाने के लिए स्वयं के मकान के लिए शासन ने प्रक्रिया आसान की है। आप सभी के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के अंदर मध्यप्रदेश की विशेष पहचान बन रही है। प्रदेश ने गत दिवस आज तक का सबसे बड़ा 4 लाख 21 हजार करोड का बजट प्रस्तुत किया है। बजट में कोई नया कर जनता पर नहीं थोपा गया है। बजट में पुलिस कर्मियो के लिए नए वाहनो की स्वीकृति, थानों के नवीन भवन, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में समाज विरोधी ताकतो से सामना करने के लिए पर्याप्त सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।

रतलामी सेव अब अंतराष्ट्रीय पहचान बनायेगा

इंदौर के टीआई संजय पाठक के निधन पर शोक व्यक्त

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इंदौर में सेवारत थाना प्रभारी संजय पाठक का होली के दिन ड्युटी के दौरान निधन होने पर शोक व्यक्त किया और परमात्मा से उन्हे अपने श्री चरणो में स्थान देने की प्रार्थना की।

उज्जैन में होली की रात दोस्त के झगड़े सुलझाने गये छह बहनों के एकलौते भाई की हत्या

पुलिसकर्मियों पर सीएम ने की फूलों की बारिश, मातृशक्तियों को मिठाई खिलाई

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस कर्मियो पर और पुलिस कर्मियो ने मुख्यमंत्री पर फूलो की बारिश कर उनके साथ होली खेली। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री डॉ यादव ने पुलिस सेवा में सेवारत मातृशक्तियो से चर्चा की और उन्हे मिठाई खिलाकर होली की मंगलकामनाए दी। कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेडा, संभाग आयुक्त संजय गुप्ता, एडीजीपी उमेश जोगा, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, आदि मौजूद थे।

– हरिओम राय @ उज्जैन

Related Articles

Back to top button