मध्यप्रदेश

भीषण गमी के बीच सीहोर के शाहगंज में गिरे ओले, बारिश से शहर तरबदर

समाचार आज। सीहोर

सीहोर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। रविवार शाम के समय बारिश के साथ ही कुछ स्थानों पर गिरे ओलों ने चौंका दिया है। बुधनी क्षेत्र के शाहगंज में ओले गिरे हैं। इसके साथ ही आसपास के विभिन्न स्थानों पर छिटपुट बारिश भी हुई है।

बीते कई दिनों से गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया था। रविवार को भी सुबह से ही तीखी धूप रही तथा अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि दोपहर के समय मौसम में अचानक से परिवर्तन हुआ। बारिश व ओलावृष्टि के बाद मौसम में परिवर्तन आया है तथा तापमान गिरा है। हालांकि मामूली बारिश के बाद माहौल उमस भर गया है।

Related Articles

Back to top button