देश-दुनिया

महाकाल मंदिर आये दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और बिहार के राज्यपाल

महाकाल मंदिर पहुंचकर भस्मारती में शामिल हुए, व्यवस्थाओं पर खुशी जताई

उज्जैन के महाकाल मंदिर ( mahakal temple ujjain) में रविवार 1 दिसंबर 2024 सुबह दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ( manish sisodia ) और बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर पहुंचे। सुबह जल्दी मंदिर पहुंचकर दोनों भगवान महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए। इसके बाद भगवान महाकाल का पूजन किया।

श्री महाकाल मंदिर में वीआईपी दर्शनार्थियों के लिए व्यवस्था में बदलाव

दोनों ही यहां की व्यवस्था से काफी प्रसन्न नजर आये। उपमुख्यमंत्री मनीष सिंह सिसौदिया ने कहा आज यहां पर आकर मन प्रसन्न हो गया। यहां पर दर्शन का अच्छा अनुभव रहा है। इतनी अच्छी व्यवस्था और कई नहीं है। यहां तैनात सभी कर्मचारी सेवाभाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने दर्शन बाद चर्चा मेें कहा कि मंदिर आकर काफी अच्छा लगा। भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मन प्रसन्न हो गया। यहां की व्यवस्था अच्छी है। वातावरण इतना साफ-सुथरा है कि मन प्रफुल्लित हो गया।

हरिओम राय @ उज्जैन

Related Articles

Back to top button