उज्जैन

महाकाल मंदिर में दर्शनार्थी की मौत, एक सप्ताह में दूसरी घटना

महाकाल मंदिर में समय पर इलाज देकर बचाने का प्रयास किया, एक और दर्शनार्थी बीमार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर Mahakal Temple में रविवार 13 अप्रैल 2025 को एक दर्शनार्थी की मौत हो गई। बताया जाता है दर्शनार्थी भगवान महाकाल के दर्शन के लिये कतार में खड़ा था। उसी वक्त उसकी तबीयत बिगड़ी। महाकाल मंदिर के अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा देकर दर्शनार्थी को बचाने के प्रयास भी किये लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी।

मृतक श्रद्धालु राधेश्याम उम्र 64 वर्ष निवासी सहारनपुर उत्तरप्रदेश है। राधेश्याम सहारनपुर जिले के कलसिया क्षेत्र से करीब 100 श्रद्धालुओं के साथ भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। घटना के बाद समूह के अन्य सदस्यों को इसकी सूचना दी गई। महाकाल थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। इससे पहले भी, बीते रविवार 6 अप्रैल 2025 को मुंबई से आए एक श्रध्दालु की मौत हो गई थी।

लाइन में खड़े थे, घबराहट हुई और गिर पड़े

सहारनपुर कलसिया से आए श्रद्धालु ब्रजेश जिंदल ने बताया कि उनका ग्रुप सहारनपुर से आया है और चारधाम मंदिर में ठहरा हुआ था। रविवार सुबह, राधेश्याम अपने तीन अन्य साथियों के साथ महाकाल दर्शन के लिए लाइन में लगे थे। इसी दौरान अधिक भीड़ के कारण उन्हें घबराहट हुई और चक्कर आने के बाद वे गिर पड़े। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल मंदिर के अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। होश आने पर उन्होंने अपने फोन नंबर दिए। अस्पताल से सूचना मिलने पर जब समूह के लोग पहुंचे, तब तक डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक और श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी

रविवार को ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए पुणे से आए श्रद्धालु ओमप्रकाश गांगड़े (उम्र 42 वर्ष) की भी तबीयत बिगड़ गई। उनके साथी श्रद्धालुओं ने उन्हें तत्काल महाकाल मंदिर के अस्पताल पहुंचाया, जहां से शुरुआती उपचार के बाद उन्हें एम्बुलेंस द्वारा इंदौर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। महाकाल मंदिर अस्पताल में पदस्थ डॉ. देवेंद्र परमार ने बताया कि शुरुआती लक्षण हार्ट अटैक जैसे थे। कार्डियोलॉजिस्ट की सलाह से इलाज शुरू कर दिया गया है और मरीज को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

उज्जैन सिंहस्थ के लिये जमावट शुरू, कलेक्टर रोशन कुमार को बनाया, मेला अधिकारी की जिम्मेदारी आशीष सिंह को

पिछले सप्ताह भी हो चुकी है मौत

बीते रविवार को महाकालेश्वर के दर्शन करने मुंबई से उज्जैन आए श्रद्धालु सचिन पांचाल की भी मौत हो गई। वह अपने साथी गणेश कुलाए के साथ शनिवार को उज्जैन पहुंचे थे। रविवार दोपहर दोनों ने महाकाल के दर्शन किए। मंदिर में तैनात मेडिकल टीम ने प्रारंभिक उपचार करने के बाद सिविल अस्पताल रेफर किया। जहां डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। गणेश कुलाए ने बताया कि दर्शन के बाद महाकाल लोक में भ्रमण कर रहे थे, तभी सचिन को चक्कर आने लगे। मैंने पानी पिलाया और आराम करने को कहा। इसी दौरान सचिन को उल्टी भी हुई। मेंने मंदिर में तैनात मेडिकल टीम तुरंत सूचना दी। टीम ने जांच की, तो सचिन की पल्स रेट कम पाई। उन्होंने जिला अस्पताल ले जाने को कहा।

महाकाल महालोक में मुंबई के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, मौत

Related Articles

Back to top button