अध्यात्मउज्जैन

रेलवे बोर्ड चैयरमेन ने कहा – सिंहस्थ में 100 विशेष ट्रेन चलायेंगे उज्जैन के लिये

रेलवे बोर्ड चैयरमैन ने उज्जैन के फ्लैग स्टेशनों चल रही सिंहस्थ के कार्यों की तैयारी देखी

रेलवे बोर्ड चेयरमेन सतीश कुमार ने मंगलवार को उज्जैन में मीडियो से चर्चा करते हुए दावा किया है कि वे सिंहस्थ 2028 में उज्जैन के लिए विभिन्न स्थानों से 100 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलायेंगे।

रेलवे बोर्ड चेयरमेन सतीश कुमार साल 2028 में उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ कुंभ के लिये चल रहे कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे थे। उन्होंने उज्जैन स्टेशन सहित उज्जैन के पास के फ्लेग स्टेशनों का भी जायजा लिया। उन्होंने सिंहस्थ की भीड़ के मद्देनजर बड़ी संख्या में होल्ड अप एरिये बनाने की बात भी कही। रेलवे बोर्ड चेयरमेन सतीश कुमार ने पत्रकारों से कहा कि सिंहस्थ कुंभ मेले के लिए उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह से चर्चा हुई है। एमपी सरकार के साथ मिलकर हम कार्य कर रहे है। आज सभी होल्ड एरिये को भी देखा है।

ट्रेन से एक करोड़ से अधिक दर्शनार्थी पहुंचेंगे उज्जैन

रेलवे बोर्ड चेयरमेन सतीश कुमार ने मीडिया से चर्चा में कहा कि सिंहस्थ में शामिल होने के लिए करीब एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के रेल यात्रा के जरिये उज्जैन आने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए नईखेड़ी, पिंगलेश्वर, चिंतामन, विक्रम नगर और पंवासा स्टेशन को तैयार करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुम्भ से पहले सभी कार्य समय पर पूरे होंगे।

सिंहस्थ 2028 में देश का कोई अपराधी उज्जैन आता है तो स्टेशन पर ही नजर में आ जायेगा

प्रयागराज से बेहतर व्यवस्था उज्जैन में होगी

रेलवे बोर्ड चेयरमेन सतीश कुमार ने कहा कि प्रयागराज कुम्भ की तरह उज्जैन में भी बेहतर कार्य होगा। 8 या 9 स्थानों पर होल्ड अप एरिये बनाये जाएंगे। उज्जैन रेलवे स्टेशन के डिजाइन के कारण इसका काम शुरू नहीं हो पाया है। अब इसे कुम्भ के बाद बनाया जाएगा। पिछले सिंहस्थ मेले में करीब 20 लाख लोग रेल से सफर करके उज्जैन पहुंचे थे। 2028 के सिंहस्थ मेले में करीब एक करोड़ श्रद्धालु रेल से उज्जैन पहुंचेंगे। कुम्भ के दौरान हम नियमित रेल गाडिय़ों के अलावा 100 विशेष ट्रेन चलाएंगे।

-हरिओम राय

Related Articles

Back to top button