लव जिहाद अब उज्जैन के नागदा में, पुलिस को देख भागे-मोबाइल छोड़ गये, अश्लील वीडियो से खुले राज
लव जिहाद के चार आरोपी पकडक़र पुलिस ने जुलूस निकाला, न्यायालय ने तीन दिन रिमांड पर सौंपा

उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के ग्राम बिछड़ोद के बाद अब नागदा में भी लव जिहाद का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ़ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शुक्रवार को शहर में उनका जुलूस निकाला और न्यायालय में पेश कर दिया। कोर्ट ने पूछताछ के लिए चारों को तीन दिन की रिमांड पर पुलिस को सौंपा है। एसपी ने गश्त टीम व जांच करने वाली टीम के सभी सदस्यों को दस-दस हजार रुपए इनाम में देने की घोषणा की है।
नागदा के बिरलाग्राम थाना प्रभारी ने बताया बुधवार 21मई 2025 की रात बिरलाग्राम पुलिस की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान टीम ने बीसीआई के खंडहर में घूमते हुए कुछ संदिग्धों को देखा। पुलिस को देखकर वे भागे लेकिन इसी दौरान उनके मोबाइल और पैनड्राइव वहीं गिर गए। टीआई ने मोबाइल में वीडियो देखे तो चौंक गए। उसमें कई अश्लील वीडियो मिले। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को इसकी इस संबंध में पूरी जानकारी दी और मामले की जांच शुरू की। इस गिरोह का सरगना नागदा के इंदिरा कॉलोनी निवासी सूफियान पिता सलीम, रंगोली गार्डन के पीछे रहने वाला सोहेल, चंबल कॉलोनी में रहने वाला तोहिद, चेतनपुरा में रहने वाला उस्मान है। दो आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। वे फरार बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने मोबाइल के आधार पर आरोपियों की धरपकड़ शुरू की
नागदा पुलिस टीम ने मोबाइल के आधार पर धरपकड़ शुरू की। वीडियो में नजर आ रही लड़कियों की शिनाख्त कर उन्हें परिजनों के साथ थाने बुलाकर पूछताछ की। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि इन लडक़ों ने उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके वीडियो बनाए जा रहे हैं। एक आरोपी ने वीडियो बनाया और एक लडक़ी को ब्लैकमेल किया। इस प्रकार यह सिलसिला अन्य लड़कियों के साथ भी चला।
गिरोह के छह आरोपियों ने कई लड़कियों से संबंध बनाये
गिरोह के छह आरोपियों ने चार साल में कई लड़कियों से संबंध बनाए। पुलिस ने चार लड़कियों की शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िताओं में एक बिरलाग्राम थाना क्षेत्र की नाबालिग लडक़ी है इसके अलावा तीन युवती नागदा की रहने वाली हैं। लड़कियां इन बदमाशों के चंगुल में फंसी हुई थीं। बदनामी के डर से वह किसी को कुछ बता भी नहीं पा रहे थीं , और फंसती चली गई। गनीमत यह रही कि गश्ती टीम को मोबाइल मिल गए वरना यह कांड उजागर नहीं होता। नागदा पुलिस ने मोबाइल और लड़कियों द्वारा दिए गए बयान के आधार पर धरपकड़ शुरू की।
दुष्कर्म के आरोपियो के साथ मारपीट की शंका, वीसी के माध्यम से पेशी
सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियों को नागदा और बिरलाग्राम पुलिस द्वारा शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे न्यायालय में पेश किया जाना था, लेकिन पुलिस के पास पाईंट आया कि आरोपियों के साथ मारपीट हो सकती है। जिसको लेकर भारी पुलिस बल न्यायालय परिसर में तैनात हो गया, वहीं कुछ जवानों को सिविल ड्रेस में भी तैनात किया गया। हालांकि इस दौरान वकील भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। पुलिस ने शाम पांच बजे तक इंतजार किया, इसके बाद आरोपियों की वीसी के माध्यम से पेशी कराई, जिसमें न्यायालय ने आरोपी सुफियान सलीम खान निवासी इंदिरा कॉलोनी, अरुण मुकेश वर्मा निवासी इंदिरा कॉलोनी, वीरु देवीलाल सिलावट निवासी चेतनपुरा, सोहेल उर्फ वासीद पिता अजीज मंसुरी उम्र 22 वर्ष, उस्मान सलीम निवासी चेतनपुरा, तोहिद अनवर निवासी चेतनपुरा को तीन दिन के रिमांड पर पुलिस के सुपूर्द किया। इधर पुलिस की एक टीम आरोपी अरुण को पकडऩे के लिए तकनीकी आधार पर केदारनाथ पहुंची है। वकीलों ने निर्णय लिया है कि आरोपियों की पैरवी कोई नहीं करेगा।