विक्रम उत्सव में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के उज्जैन आने की संभावना
विक्रम उत्सव के अलावा वैदिक घड़ी एप, महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल का लोकार्पण कर सकती हैं राष्ट्रपति

विक्रम उत्सव मध्यप्रदेश के उज्जैन में आयोजित किया जा रहा है। नव वर्ष विक्रम संवत के तहत 30 मार्च को शिप्रा नदी में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के आने की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि तो नहीं की है लेकिन जिन कार्यक्रमों में राष्ट्रपति के पहुंचने की संभावना है, वहां व्यापाक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है।
उज्जैन की ग्रांड होटल महंगी होगी, हर वार्ड में बनेंगा बर्तन बैंक
विक्रम उत्सव का मुख्य आयोजन शिप्रा नदी पर होता है। जहां पर इस बार अब तक का सबसे बड़ा मंच बनाया जा रहा है। शुक्रवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंच बनाने के काम का पूजन किया। इस बार 80 फीट लंबा मंच बनाया जा रहा है। इसके अलावा रामघाट और दत्त अखाड़ा पर वीआईपी मंच भी बनाया जा रहा है। मंच अब तक का सबसे बड़ा होगा और राष्ट्रपति के प्रोटोकाल के मुताबिक बनया जा रहा है। मुख्य समारोह के लिए शुक्रवार से मंच निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। यह काम दीपक शर्मा को सौंपा गया है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने विक्रमादित्य शोधपीठ निदेशक श्रीराम तिवारी, निदेशक और पुराविद् डॉ. रमण सोलंकी, नरेश शर्मा आदि के साथ मंच निर्माण का पूजन किया।
उज्जैन का चरक अस्पताल गुणवत्ता में बेहतर, मिलेंगे 45 और 12 लाख के पुरस्कार
विक्रम विवि के दीक्षांत समारोह सहित अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होने की संभावना
राष्ट्रपति मुर्मू कार्यक्रम के दौरान विक्रम विश्व विद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी शामिल हो सकती हैं। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मानद उपाधि प्रदान की जाना है। इसके अलावा राष्टपति के वैदिक घड़ी के नए एप और महाराजवाड़ा हेरिटेज होटल का लोकार्पण किये जाने की भी संभावना है। कोठी पैलेस पर वीर भारत संग्रहालय का भूमिपूजन भी प्रस्तावित है। राष्ट्रपति का तय कार्यक्रम अभी प्रशासन को नहीं मिला है।
बेरोजगारों से होने वाली कमाई से मध्यप्रदेश में चल रही स्कूटी-लैपटॉप योजना