उज्जैन

विशालसिंह हाड़ा लगातार चौथी बार प्रेस क्लब अध्यक्ष चुने गए

सचिव विक्रमसिंह जाट ने भी बनाई हैट्रिक

समाचार आज। उज्जैन

उज्जैन प्रेस क्लब ऑफ सोसाइटी के चुनाव मंगलवार को उज्जैन में तरणताल स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में हुए। वर्ष 22-24 के लिए हुए इस निर्वाचन में पत्रकार यूनियन के कुल 21 में से 19 प्रत्याशी विजयी रहे हैं। जिसमें अध्यक्ष विशाल सिंह हाड़ा और सचिव विक्रमसिंह जाट निर्वाचित हुए हैं। श्री हाड़ा ने ये चुनाव जीतकर लगातार चौथी बार अध्यक्ष चुने जाने का रिकार्ड बनाया है। इसके पहले वे दो बार प्रेस क्लब सचिव भी रह चुके हैं। वहीं सचिव बने विक्रम सिंह जाट ने भी अपने विजयश्री की हैट्रिक बनाई है। इसके पहले वे एक-एक बार सचिव और उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

इस बार प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में काफी कशमकशम पूर्ण स्थिति थी। इस कारण माना जा रहा था कि हार-जीत का परिणाम चंद वोट ही तय करेंगे। लेकिन परिणामों ने सबको चौंका दिया और विशालसिंह हाड़ा के नेतृत्व वाली पत्रकार यूनियन को खासा समर्थन मिला।

अध्यक्ष पद के लिए विशाल सिंह हाड़ा को 223, उदय सिंह चंदेल को 112 और मोहन मेवाडा को 12 मिले। उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप मालवीय 226 और डॉ गणपत सिंह चौहान 161 वोट लोकर विजयी रहे। जबकि विनोद सिंह 115 और राजेंद्र राठौड़ 96 वोट हासिल कर जीत से पिछड़ गए। विक्रम सिंह जाट 236 वोट प्राप्त कर सचिव चुने गए। जबकि उनके एकमात्र प्रतिद्वंद्वी वरिष्ठ पत्रकार अभय तिरवार 99 वोट हासिल कर सके। 197 प्राप्त कर रवि सेन संयुक्त सचिव चुने गए। जबकि रामचंद्र गिरी को 139 वोट मिले। जितेंद्र ठाकुर 173 वोट प्राप्त कर कोषाध्यक्ष बने जबकि राहुल कटारिया 128 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। निर्दलीय प्रमोद व्यास को 34 वोट हासिल हुए।
कार्यकारिणी के लिए चुने गए15 सदस्यों में -हर्ष जायसवाल 222 वोट, मनोज तिलक 219 वोट, भूपेंद्र भूतड़ा 217 वोट, सुमेरसिंह सोलंकी 202 वोट, मनोज कुशवाह 198 वोट, अपूर्व देवड़ा 193 वोट, नीलेश खोयरे 189 वोट, धर्मेंद्र भाटी 178 वोट, संजय शुक्ल 177 वोट, राहुल यादव 170 वोट, प्रणव नागर 164 वोट, विश्वास शर्मा 158 वोट, अशोक त्रिपाठी 150 वोट, गोविंद प्रजापति 134 वोट और विकास शर्मा 134 वोट प्राप्त कर कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
कार्यकारिणी के लिए खड़े हुए अन्य उम्मीदवारों में राजेश जोशी को 133, रवि मंडलोई को 133, सुदर्शन सोनी को 131, लक्ष्मीनारायण यादव को 129, परमानंद शर्मा को 128, जितेंद्र राठौर को 128, आशीष जैन को 127 , संदीप गोस्वामी को 126, रेखा गोस्वामी को 123, आनंद पांचाल को 105, चंद्रशेखर को 100, चंद्रपाल दीखित को 96, आदित्य शर्मा को 74, शाहिद खान को 73, रुपेश तिवारी को 65 और शैलेंद्र सिंह बुंदेला 18 वोट मिले। हालांकि यह लोग कार्यकारिणी में शामिल नहीं हो सके। मंगलवार देर रात तक मतगणना चलती रही। इसके बाद मीडिया साथियों ने प्रेस क्लब भवन में ही ढोल ढमाकों के साथ जश्न मनाया। निर्वाचित अध्यक्ष विशालसिंह हाड़ा ने बताया कि चौथी बार साथियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा।

Related Articles

Back to top button