सिंहस्थ के लिए सरकार ने अभी से 19 इंजीनियर, कर्मचारियों को उज्जैन भेजा
सिंहस्थ के लिए उज्जैन प्रभारी अधीक्षण यंत्री को कार्यपालन यंत्री बनाया, एई, एसई, ड्राफ्ट्समैन सहित कई पोस्टिंग की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार 21 मई 2025 को आगामी सिंहस्थ 2028 के कामों में तेजी लाने के लिए उज्जैन में 19 सहायक यंत्री, उपयंत्री, अनुरेखक और स्टाफ की पोस्टिंग की गई है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक के पूर्व यह आदेश जारी हुआ है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश में सूची में शामिल विभाग के सभी इंजीनियर और कर्मचारियों की पदस्थापना सिंहस्थ संभाग और उपसंभाग उज्जैन में की गई है।
लोक निर्माण विभाग ने तबादलों पर बैन हटने के बाद अब तक तीन तबादला आदेश जारी किए हैं। तीसरे आदेश में जो भी अधिकारी कर्मचारी प्रभावित हो रहे हैं वे सभी उज्जैन सिंहस्थ की तैयारियों को जल्द पूरा कराने के लिए उज्जैन में ही पदस्थ किए गए हैं। इस आदेश में भोपाल में प्रभारी अधीक्षण यंत्री का काम देख रहे एक सहायक यंत्री को उज्जैन में प्रभारी कार्यपालन यंत्री सिंहस्थ संभाग पदस्थ किया गया है।
सिंहस्थ उपसंभाग के लिए जिन अन्य कर्मचारियों को स्थानांतरित किया गया है उसमें प्रदीप लहाने सहायक ग्रेड दो को लोक निर्माण विभाग विद्युत यांत्रिकी संभाग उज्जैन से लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ उपसंभाग क्रमांक दो उज्जैन पदस्थ किया गया है।
इन अफसरों को किया उज्जैन में पदस्थ
- अवनींद्र सिंह सहायक यंत्री को प्रभारी अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग मंडल क्रमांक एक-भोपाल से प्रभारी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ संभाग उज्जैन पदस्थ किया गया है।
- कुबेर सिंह यादव उपयंत्री को प्रभारी सहायक यंत्री कार्यालय कार्यपालन यंत्री भवन संभाग क्रमांक दो भोपाल से लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ संभाग उज्जैन पदस्थ किया गया है।
- शुभम रावत उपयंत्री को लोक निर्माण विभाग उज्जैन संभाग से लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ संभाग उज्जैन पदस्थ किया गया है।
- पुरुषोत्तम हेड़ाऊ सहायक ग्रेड दो को लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक 2 भोपाल से लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ संभाग उज्जैन में पदस्थ किया गया है।
- ईश्वरलाल पोरवाल सहायक ग्रेड 3 को लोक निर्माण विभाग उपसंभाग तराना उज्जैन को लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ संभाग उज्जैन स्थानांतरित किया गया है।
- अनुरेखक श्रेय शुक्ला को लोक निर्माण विभाग संभाग उज्जैन से लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ संभाग उज्जैन स्थानांतरित किया गया है।
- रणछोड़ भृत्य को गैंगमैन सिंहस्थ उपसंभाग मुनिनगर उज्जैन से लोक निर्माण सिंहस्थ संभाग उज्जैन पदस्थ किया गया है।
- समीक्षा शुक्ला सहायक यंत्री लोक निर्माण उपसंभाग मऊगंज को अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ उपसंभाग क्रमांक दो उज्जैन पदस्थ किया गया है।
- राजेश कुमार यादव उपयंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-2 भोपाल को लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ उपसंभाग क्रमांक 2 के लिए स्थानांतरित किया गया है।
- मलय श्रीवास्तव उपयंत्री लोक निर्माण उपसंभाग क्रमांक 2 को लोक निर्माण उपसंभाग क्रमांक 2 उज्जैन पदस्थ किया गया है।
- राजीव श्रीवास्तव उपयंत्री लोक निर्माण विभाग भवन पीआईयू क्रमांक एक भोपाल को लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ उपसंभाग क्रमांक 2 उज्जैन पदस्थ किया गया है।
- मनोज गवई सहायक ग्रेड 3 को मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग उज्जैन संभाग से लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ उपसंभाग क्रमांक दो पदस्थ किया गया है।
- शिवानी बावनकर सहायक ग्रेड 3 को लोक निर्माण विभाग उज्जैन संभाग से लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ उपसंभाग क्रमांक दो उज्जैन पदस्थापना मिली है।
- गैंगमैन भैरू को सिंहस्थ उपसंभाग अनुभाग मुनिनगर उज्जैन से सिंहस्थ उपसंभाग क्रमांक दो उज्जैन स्थानांतरित किया गया है।
- हरिओम पाटिल उपयंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु उपसंभाग क्रमांक दो नर्मदापुरम को लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ सेतु निर्माण उपसंभाग उज्जैन पदस्थ किया गया है।
- अजय हारोड़ उपयंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु उपसंभाग नौगांव छतरपुर को लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ सेतु उपसंभाग उज्जैन के लिए स्थानांतरित किया गया है।
- उपयंत्री रमेश भूरिया को लोक निर्माण विभाग उपसंभाग सैलाना जिला रतलाम से लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ सेतु निर्माण उपसंभाग उज्जैन पदस्थ किया गया है।
- अनुरेखक रवि शर्मा को कार्यालय अधीक्षण यंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु मंडल ग्वालियर से लोक निर्माण विभाग सिंहस्थ सेतु निर्माण उपसंभाग उज्जैन पदस्थ किया गया है।