हे महाकाल प्रजा को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलायें

कमलनाथ ने लगाई अर्जी, वादा किया- सरकारी बनी तो कैबिनेट की पहली मीटिंग उज्जैन में करेंगे
समाचार आज। उज्जैन
मैं मध्यप्रदेश की समस्त दुखियारी प्रजा की ओर से आपसे अरज करता हूं कि मेरा मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबता जा रहा है। भ्रष्टाचार की जननी पार्टी (भाजपा) के 50 प्रतिशत के कमीशन राज ने घोटालों में किसी को नहीं छोड़ा है। गर्भवती महिलाओं के पोषण आहार से लेकर प्रभु स्वयं आपके महाकाल लोक के निर्माण तक में भ्रष्टाचार हुआ है। पूरी प्रजा इस कमीशन राज से त्राहि-त्राहि कर रही है। जो इस अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाता है। उस पर झूठे मुकदमे डाल दिए जाते हैं। हर तरह से प्रताडि़त किया जाता है। आप मध्य प्रदेश की प्रजा को इस भ्रष्ट राज से मुक्ति दिलाएं। अपराधियों को दंड दें। समस्त प्रजा का कल्याण करें।
आपका चरण सेवक .. कमलनाथ

इस तरह की अर्जी सोमवार 14 अगस्त को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सीएम कमलनाथ ने भगवान श्री महाकाल के चरणों में लगाई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ कमलनाथ सावन के छठवें सोमवार को उज्जैन पहुंचे। यहां महाकाल की सवारी पूजन के बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो पहली कैबिनेट की बैठक महाकाल लोक में होगी। बीजेपी द्वारा चुनावी हिंदू बताने के सवार पर उन्होंने कहा लगता है भाजपा ने धर्म की एजेंसी ले रखी है?
कांग्रेस सरकार में जांच कराएंगे महाकाल लोक के भ्रष्टाचार की
कमलनाथ ने प्रेस कांफे्रस के पहले बाबा महाकाल को पत्र सौंपा था इसमें उन्होंने प्रार्थना की है कि मध्यप्रदेश से भाजपा यानी भ्रष्टाचार की जननी पार्टी से मुक्ति दिलाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी, तो महाकाल लोक की जांच कराएंगे। मप्र कांग्रेस कमेटी के चीफ कमलनाथ सोमवार को उज्जैन पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन भी किए। मप्र कांग्रेस कमेटी के चीफ कमलनाथ सोमवार को उज्जैन पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन भी किए।
डबल स्पीड से चल रही है झूठ की मशीन
कमलनाथ ने कहा कि बाबा महाकाल से प्रार्थना की है कि प्रदेश को भ्रष्टाचार और भारतीय जनता पार्टी से मुक्ति दिलाएं। यहां हर चीज में भ्रष्टाचार है। इन्होंने (भाजपा) ने महाकाल को भी नहीं छोड़ा। 50 प्रतिशत कमीशन की सरकार है। पिछले 5 से सात महीने में इन्होंने बड़े ठेके दिए, ताकि कमीशन मिल सके। इनका उद्देश्य है कि आखिरी समय में जितना हो सके, समेट लो। कमलनाथ ने कहा कि सीएम शिवराज की घोषणा की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है। 18 साल बाद सरकार को संविदा, बहनों और किसान याद आ रहे हैं। सरकार ने 3 लाख 30 करोड़ का कर्ज लिया, इससे किसको फायदा हुआ।