उज्जैन

240 लोग साइकिल से निकले 118 किलोमीटर लंबी पंचक्रोशी यात्रा पर

साइकिलिंग को बढ़ावा देने का अनोखा अभियान

समाचार आज। उज्जैन

साइकिलिंग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उज्जैन स्मार्ट सिटी ने गुरुवार को एक अनोखा अभियान शुरू किया है। स्मार्ट सिटी की ओर से करीब 240 लोगों को साइकिल से 118 किमी लंबी पंचक्रोशी यात्रा पर भेजा है। सुबह 5 बजे शुरू हुई यह यात्रा साइकिल सवारों ने करीब 13 घंटे में पूरी की है।

हम आपकों बता दें कि धार्मिक नगरी उज्जैन में आज भी अनेक प्राचीन परंपराओं का निर्वहन किया जाता है। जिसमें से एक है धार्मिक यात्रा पंचक्रोशीै। पंचक्रोशी यात्रा प्रतिवर्ष वैशाख महीने में कृष्ण पक्ष की दशमी से अमावस्या तक आयोजित होती है। इस मान से इस बार यात्रा 25 अप्रैल से प्रारंभ होकर शनिश्चरी अमावस्या 30 अप्रैल तक चलेगी। यात्रा में प्रत्येक वर्ष करीब एकलाख से अधिक यात्री शामिल होते हैं। ग्रामीण अंचलों के अलावा अन्य शहरों के श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल होते हैं और 118 किमी लंबी यात्रा पांच से छह दिनों में पैदल पूरी करते हैं। यात्रा की तैयारी के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है। इसी बीच स्मार्ट सिटी ने लोगों को पंचक्रोशी यात्रा से जोडऩे और साइकिलिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल से पंचक्रोशी यात्रा करवाई है। गुरुवार सुबह साढ़े चार बजे करीब 240 व्यक्ति गोपाल मंदिर पर एकत्रित हुए और यहां से सुबह 5 बजे उन्होंने साइकिल से पंचक्रोशी यात्रा प्रारंभ की।

तय कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा सुबह 5 बजे गोपालमंदिर से रवाना हुई। इसके बाद सुबह 6.30 बजे पिंगलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। जहां सभी यात्रियों ने चाय-नाश्ता किया। यहां आधे घंटे के विश्राम के बाद रवाना हुए यात्री शनि मंदिर त्रिवेणी पहुंचे। दोपहर 2.30 बजे कायावर्णेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचे और यहां भोजन के बाद पिंगलेश्वर पहुंचे। शाम करीब ५ बजे पिंगलेश्वर पर चाय-नाश्ते के बाद यात्रा का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button