मध्यप्रदेश

गोशाला में गायों की दुर्दशा, शवों को नोंच रहे कुत्ते

समय पर नहीं मिल पा रहा भोजन-पानी, रोज हो रही मौतें

समाचार आज। सीहोर

सीहोर की एक गोशाला में गायों की बुरी दशा हो रही है। समय पर भोजन-पानी नहीं मिलने के कारण गोशाला में गायों की मौत हो रही है। मरने के बाद भी बदकिस्मती गायों का साथ नहीं छोड़ रही है। उनके शव को भी सम्मान नहीं मिल रहा है। गायों के शव कुत्ते नोंच रहे है। चारों ओर बड़ा ही विभत्स माहौल है।

सीहोर जिले के नसरुल्लागंज से महज 12 किलोमीटर दूर सिंहपुर में स्थित श्रीकृष्ण गौशाला सदन लाडकुई के हाल बहुत ही बुरी हैं। यहां की अव्यवस्थाओं से आज हम आपको रूबरू करा रहे हैं। अव्यवस्थाओं के चलते यहां लगातार गायों की मौत हो रही है। उनके शवों को या तो कुत्ते खा रहे हैं। या फिर शव खुले में पड़े हुए हैं। तेज गर्मी और भोजन-पानी नहीं मिलने के कारण पिछले पंद्रह दिनों में करीब २० से अधिक गायों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार इन गायों की मौतें भूख, प्यास व गर्मी के कारण हो रही हैं। इन हालातों में भी जिम्मेदार मौन हैं और आंखों पर पट्टी बांधे बैठे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गौशाला के हालात बहुत खराब है यहां तकरीबन रोजाना ही गाय की मौत हो रही है। 15 दिनों में यहां 15 से 20 गाय मर जाती हैं। ऐसा गोशाला में सुविधाएं नहीं होने के कारण हो रहा है। कहने को तो गोशाला को सरकारी अनुदान भी मिलता है, लेकिन यहां जो हालात नजर आ रहे हैं, उसे देखकर स्पष्ट है कि उस अनुदान में से कितना रुपया गोशाला में खर्च हो रहा है।न तो गायों को समय पर चारा मिल रहा है और न ही पानी। ग्रामीणों का कहना है कि सुबह गायों को खुले में छोड़ दिया जाता है और गोशाला का गेट बंद कर देते हैं। दिन भर गाएं खुले में पहाड़ी पर घूमती हैं। ऐसे में वो तेज धूप का शिकार होती है और दम तोड़ देती हैं क्योंकि पहाड़ी पर न तो पेड़ हैं और न ही अन्य छायादार स्थान जिसके नीचे खड़े होकर गायें 44-45 डिग्री की गर्मी में खुद को बचा सकें। तेज गर्मी में धूप के कारण निढाल हुई गायें पानी-चारे केअभाव में दम तोड़ देती हैं।

गायों के शव को ट्रैक्टर से घसिटते

गोशाला संचालक मृत गायों को दफनाना भी उचित नहीं समझते। गायों के शव को वे ट्रैक्टर के पीछे बांधकर घसिटते हुए गोशाला के समीप छोड़ देते हैं, जिसे कुत्ते नोंचते रहते हैं। गायों के शव को घसीटने और कुत्तों द्वारा नोंचे जाने का एक वीडियो भी हाल में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें दावा किया गया था कि गौशाला में अन्य सुविधा ना होने के कारण गाय रास्तों पर घूमती रहती हैं। गाड़ी से टकराने की वजह से गाय की मौत हो गई। गाय के शव को ट्रैक्टर के पीछे बांध कर घसीटा ले जाया जा रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद घटना के बाद संत समाज भी आक्रोशित है। विश्व धर्म संसद भारत वर्ष के अध्यक्ष पंडित अजय पुरोहित ने घटना पर टिप्पणी देते हुए कहा की गाय तो विश्व की माता है यह घटना बहुत निंदनीय है। वही इस घटना की कांग्रेस के एआईसीसी सदस्य हरपाल ठाकुर ने भी निंदा की और गौशालाओं की अव्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर कई आरोप लगाए हैं।

Related Articles

Back to top button