उज्जैनमध्यप्रदेश

बच्चे बिलखते रहे, वे महिलाओं को पीटते रहे

उज्‍जैन के हरसिद्धि चौराहे पर महिलाओं पर चलाई  लाठियां

उज्जैन में शुक्रवार 21 जुलाई को श्री महाकालेश्वर मंदिर के पास एक ऐसी घटना हुई कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गये। हरसिद्धी मंदिर के बाहर भीख मांग रहे महिलाओं को कुछ युवकों ने खुलेआम बुरी तरह पीटा। उनके छोटे-छोटे दुधमुंहे बच्चे बिलखते रहे। शुक्रवार दोपहर को यह घटनाक्रम करीब 25 मिनट चला, लेकिन इस बार भी मौके पर पुलिस बल मौजूद नहीं था। महिलाएं पिट रहीं थी, लोग वीडियो बना रहे थे। बाद में वीडियो वायरल हुआ और पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा।

वीओ – उज्जैन में हरसिद्धी मंदिर के बाहर भिक्षावृति करने वाले 2 महिलाओं के साथ शुक्रवार को फूल प्रसादी बेचने वालों ने जमकर मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। हरसिद्धी मंदिर के बाहर भिक्षावृति करने वाली महिला लता पति दीपू और काली के साथ मंदिर के बाहर ही फूल प्रसादी की दुकान लगाने वाले 2 युवकों ने डंडे से बुरी तरह मारपीट की। महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी थे। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला संज्ञान में आते ही महाकाल पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया और वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों युवक वीरेन्द्र निवासी नृसिंहघाट और जितेन्द्र जयसिंहपुरा को हिरासत में लिया गया। दोनों मंदिर के बाहर फूल प्रसादी की दुकान लगाते है। महिलाएं मंदिर के आसपास भिक्षावृत्ति करती हैं फुटपाथ पर ही रहती हैं। हिरासत में आये युवकों ने पुलिस को बताया कि महिलाएं आए दिन दुकान के सामने लोगों को परेशान करती है। दुकान के सामने आने वाले ग्राहकों से जबरदस्ती पैसे मांगती है। कई बार उन्हें दुकान के सामने से जाने के लिये कहा गया। लेकिन वो दुकानदारों से ही अभद्रता करने लग जाती हैं। पुलिस ने हिरासत में लिये गये दोनों युवको के खिलाफ महिलाओं के साथ मारपीट करने का प्रकरण दर्ज किया गया है। हम आपको बता दें हरसिद्धी मंदिर, चारधाम मंदिर और महाकाल मंदिर के आसपास आये दिन विवाद हो रहे हैं। कुछ दिन पहले महाकाल लोक के बाहर गेट पर हथियार चले थे। अधिकांश विवाद मंदिरों के आसपास दुकान लगाने वालों द्वारा किये जा रहे है। जिसके चलते देश-विदेश से आने वाले श्रद्धाुलु दहशत में आ जाते है। विवाद करने वाले खुलेआम हथियार निकाल लेते है। पुलिस पूर्व में भी कई बार विवादित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहे है।

Related Articles

Back to top button