अमृत भारत बदलेगी रेलवे स्टेशनों की सूरत

अमृत भारत योजना: देवास, आलोट, चंदेरिया के स्टेशन सहित देश के 508 स्टेशनों के विकास की योजना
समाचार आज @ उज्जैन
वंदे भारत के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 508 स्टेशनों का अमृत भारत योजना के तहत विकास करने का शिलान्यास करेंगे। इसमें उज्जैन जिले का विक्रमगढ़-आलोट रेलवे स्टेशन भी शामिल है। 18.9 करोड़ रुपए से विक्रमगढ़-आलोट स्टेशन का विकास किया जाना है।
प्रदेश की बात की जाए तो करीब 34 स्टेशनों का रीडेवलपमेंट होगा। जिसके अंतर्गत उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म, उचित रूप से डिजाइन किए गए साईनेजेज, समर्पित पैदल मार्ग, सुनियोजित पार्किंग क्षेत्र, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सहित अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा। रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के चंदेरिया स्टेशन का लगभग 21 करोड़ एवं एवं देवास स्टेशन का 29 करोड़ के लागत की आधारशिला रखी जाएगी। इसमें 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज का प्रावधान भी शामिल है।
सभी स्टेशनों पर इन सुविधाओं में होगा विस्तार
- यात्रियों को उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म ।
- उचित रूप से डिजाइन किए गए साइनबोर्ड।
- दिव्यांग फ्रेंडली अप्रोच रोड।
- मल्टीलेवल पार्किंग।
- दिव्यांगजनों के लिए खास सुविधाएं।
- प्रतीक्षालय।
- अच्छे कैफेटेरिया और खानपान की सुविधाएं।
प्रदेश 34 रेलवे स्टेशनों के री-डेवलपमेंट पर खर्च होंगे 982.3 करोड़ रूपए
- 260 करोड़ रुपए की लागत से खजुराहो रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा।
- बैतूल के आमला स्टेशन का 31.7 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार होगा।
- कटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन री-डेवलपमेंट के लिए 30 करोड़ से भूमिपूजन होगा।
- होशंगाबाद जिले के इटारसी जंक्शन स्टेशन पर 29.9 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- देवास रेलवे स्टेशन पर 29 करोड़ की लागत से री-डवलपमेंट होगा।
- नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा स्टेशन पर 29 करोड़ की लागत से पुर्ननिर्माण होगा।
- गुना रेलवे स्टेशन पर 28.5 करोड से रीडिवेलपमेंट होगा।
- छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव रेलवे स्टेशन पर 25.4 करोड़ से पुर्ननिर्माण होगा।
- दमोह रेलवे स्टेशन पर 25 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार के लिए भूमिपूजन किया जाएगा।
- बैतूल रेलवे स्टेशन पर 24.9 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा।
- ग्वालियर जिले की डबरा रेलवे स्टेशन पर 24 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट होगा।
- कटनी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर 22 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट होगा।
- मंदसौर के शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर 21.6 करोड़ की लागत से पुर्ननिर्माण होगा।
- नरसिंहपुर के श्रीधाम रेलवे स्टेशन पर 21.5 करोड़ की लागत से री-डेवलपमेंट होगा।
- सतना की मैहर रेलवे स्टेशन पर 21.4 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- विदिशा के गंजबासौदा रेलवे स्टेशन पर 21.3 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर 21.2 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- खंडवा के नेपानगर रेलवे स्टेशन पर 20.6 करोड से री-डेवलपमेंट होगा।
- कटनी जिले के कटनी साउथ रेलवे स्टेशन पर 20.6 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य होंगे।
- राजगढ़ के ब्यावरा रेलवे स्टेशन पर 20.3 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर 20.1 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- नरसिंहपुर की करेली रेलवे स्टेशन पर 20 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- गुना के रुठियाई रेलवे स्टेशन पर 19.8 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- नर्मदा पुरम के बानापुरा स्टेशन पर 19.1 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- जबलपुर के सिहोरा रोड स्टेशन पर 19 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- बेतूल के घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पर 18.9 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- उज्जैन जिले के विक्रमगढ़ आलोट रेलवे स्टेशन पर 18.9 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- विदिशा रेलवे स्टेशन पर 18.6 करोड से री-डेवलपमेंट होगा।
- होशंगाबाद(नर्मदापुरम) रेलवे स्टेशन पर 18.4 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- हरदा स्टेशन पर 18 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- बेतूल के मुलताई रेलवे स्टेशन पर 17.5 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- रीवा रेलवे स्टेशन पर 17.5 करोड से री-डेवलपमेंट होगा।
- सागर रेलवे स्टेशन पर 17.5 करोड़ से री-डेवलपमेंट होगा।
- छिंदवाड़ा के पांढुर्ना रेलवे स्टेशन पर 16.7 करोड़ रुपए की लागत से री-डेवलपमेंट किया जाएगा।