महाकाल मंदिर में भस्मारती के बाद दर्शनार्थियों को मिलेगा पोहे का नाश्ता
महाकाल मंदिर में पहले भी थी यह व्यवस्था, भस्मारती दर्शन के बाद मिलेगा टोकन

उज्जैन के महाकाल मंदिर Mahakal temple में भस्मारती दर्शन के बाद सुबह दर्शनार्थियों को मंदिर समिति की ओर से पोहे के नाश्ते की सुविधा शुरू होने वाली है। मंदिर समिति ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में करीब तीन साल पहले यह व्यवस्था थी कि महाकाल मंदिर में भस्मारती दर्शन के बाद दर्शनार्थियों को चाय-पोहे का नाश्ता दिया जाता था। यह नाश्ता अन्नक्षेत्र में दिया जाता था। यह व्यवस्था उस वक्त शुरू हुई थी जब अन्नक्षेत्र बड़ा गणेश मंदिर के पास स्थित था और मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ थे। उनके जाने के बाद यह व्यवस्था बंद हो गई। बाद में अन्नक्षेत्र भी वहां से नए भवन में स्थानांतरित हो गया था। यह व्यवस्था अब दोबारा प्रारंभ होने वाली है। मंदिर प्रशासक ने इसके निर्देश जारी कर दिये हैं। ऐसा माना जा रहा है कि 24 अप्रैल २०२५ से यह व्यवस्था प्रारंभ हो जायेगी। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि जल्दी ही यह सुविधा शुरू करने के लिये निर्देश दिये गये हैं।
सिंहस्थ 2028 के पहले उज्जैन को साफ पानी के लिए योजना, 933 करोड़ करेंगे खर्च
भस्मारती के बाद मिलेगा टोकन, अन्नक्षेत्र में मिलेगा
पोहा नाश्ता के लिये सुबह भस्मारती के बाद मंदिर से दर्शनार्थियों को टोकन दिया जायेगा। नाश्ता अन्नक्षेत्र में मिलेगा। अन्नक्षेत्र में इसके लिये तैयारी शुरू हो गई है। शुरुआत में करीब 1000 लोगों के लिये पोहा नाश्ता बनाया जायेगा जो सुबह 7 बजे से वितरित होगा।