अध्यात्म

महाकाल मंदिर की दानपेटी में भेंट राशि में चार गुना बढ़ोतरी: धार्मिक पर्यटन को भी मिला बढ़ावा


उज्जैन, मध्य प्रदेश: उज्जैन स्थित भगवान महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ मंदिर की दानपेटी में आने वाली भेंट राशि में भी पिछले चार सालों में चार गुना वृद्धि दर्ज की गई है। महाकाल लोक के निर्माण के बाद मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है, जो प्रतिदिन 40-50 हजार से बढ़कर डेढ़ से दो लाख तक पहुंच गई है।

मंदिर समिति के अनुसार, महाकाल लोक के उद्घाटन के बाद से बड़ी संख्या में भक्त उज्जैन आ रहे हैं और खुलकर दान भी कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2019-20 में मंदिर को लगभग ₹15 करोड़ का दान प्राप्त हुआ था, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 में बढ़कर ₹59.91 करोड़ हो गया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक ₹51.22 करोड़ का दान आ चुका है। यह आंकड़े केवल भेंट पेटियों में डाले गए दान से संबंधित हैं। मंदिर की अन्य आय को मिलाकर कुल आय ₹1 अरब से भी अधिक हो गई है।

महाकाल मंदिर के गर्भगृह में लोगों ने किया प्रवेश, जलाभिषेक किया

धार्मिक पर्यटन में भी रिकॉर्ड वृद्धि

महाकाल लोक के खुलने के बाद उज्जैन में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई है, जिससे धार्मिक पर्यटन को भी अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है। वर्ष 2023 में 5.28 करोड़ लोग उज्जैन आए थे, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 39% की वृद्धि के साथ ₹7.32 करोड़ तक पहुंच गया। पिछले दो वर्षों में 12 करोड़ 32 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन का दौरा किया है। यह वृद्धि धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में उज्जैन की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाती है।

महाकाल सवारी अलग-अलग थीम पर निकलेगी, हाथियों से सुरक्षा के लिये वन विभाग की टीम साथ चलेगी

Related Articles

Back to top button