पतंग के साथ इंसान भी उड़ा हवा में, थक गया तो छोड़ दी डोर

Along with kites, humans also fly in the air
पतंगबाजी के शौक ने एक श्रीलंकाई की जान खतरे में डाल दी। वाकया 20 दिसंबर को जाफना में हुआ, जहां लोग पतंगबाजी कर रहे थे। बड़ी पतंग उड़ाने की कोशिश कर रहा व्यक्ति तेज हवा में पतंग के साथ 40 फीट तक ऊपर उड़ गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब वायरल हो चुका है।
इसमें पतंग की डोर से लटका हुआ एक आदमी दिखाई दे रहा है, जिसका नाम मनोहरन है। मनोहरन लगातार हवा में ऊपर उठता जा रहा है। कुछ लोग उसके पीछे भागते हुए नजर आ रहे हैं।
वो लटके हुए व्यक्ति से डोर छोडऩे को कह रहे हैं। काफी देर तक मनोहरन डोर से लटका रहा और जब उसके हाथ थक गए तो उसने डोर छोड़ दी। जमीन पर गिरने के बाद मनोहरन कुछ देर तक दर्द की वजह से वहीं पड़ा रहा। ताज्जुब की बात यह है कि कुछ देर बाद वह अपने साथियों के साथ टहलता हुआ वहां से निकल गया। मनोहरन को पेंट पेड्रो के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
श्रीलंका में परंपरागत खेल है पतंगबाजी
जाफना में थाई पोंगल पर पतंगबाजी की तैयारियां चल रही हैं, जो कि जनवरी के महीने में होना है। थाई पोंगल पर बड़ी तादाद में श्रीलंकाई दोस्तों और परिवार के साथ पतंगबाजी का लुत्फ उठाते हैं। यह यहां का परंपपरागत खेल है। अभी इसकी तैयारियां चल रही हैं। इसी दौरान मनोहरन के साथ यह हादसा हुआ।