मध्यप्रदेशउज्जैन

bhagwan-mahakal : भगवान महाकाल के चरणों में रजत अर्पित, एक दिन में 11 लाख के आभूषण आये

bhagwan-mahakal: भगवान महाकाल को आम भक्तों ने किया दान, अर्पित करने वालों में सांसद भी शामिल

bhagwan-mahakal : श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के भक्त ने भगवान महाकाल के लिए 10 किलोग्राम से अधिक वजन के चांदी आभूषण दान किए है। मंदिर समिति को प्राप्त चांदी के आभूषण की आज की स्थिति में बाजार भाव करीब 11 लाख रूपए से अधिक है। मंदिर समिति ने दान दाता को भगवान महाकाल का प्रसाद व दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल ने बताया कि उत्तरप्रदेश के देवरिया से आए भक्त बंशीधर तिवारी, विवेकनाथ तिवारी ने मंदिर के पुरोहित प्रतिनिधि नवनीत शर्मा व रूपम व्यास की प्रेरणा से भगवान महाकाल को रजत आभूषण अर्पित किए है। चांदी के आभूषण में 1 नग मुकुट, 2 नग कुंडल, 1 नग छत्र, 11 मुंडो की माला शामिल है। चांदी के आभूषणों का कुल वजन 10 किलो 828 ग्राम है। मंदिर प्रबन्ध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा आभूषण प्राप्त कर दानदाता को रसीद प्रदान की गई। इस दौरान दानदाता का सम्मान किया गया। मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक मृणाल मीना ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थाएं दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। जिसमें मंदिर समिति द्वारा संचालित नि:शुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला, चिकित्सा आदि में भी अपनी भक्त श्रद्धानुसार दान भी करते है।

माता-पिता की स्मृति में तीन लाख रुपए की नगद राशि

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को ही भगवान महाकाल के भक्त दीपक के. मुरलीधर शाह ने अपने माता-पिता की स्मृति में श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास व निर्माण कार्यो के लिए 3 लाख रुपए की नकद राशि दान की गई। मंदिर समिति के प्रशासक मृणाल मीना ने दानदाता को भगवान का प्रसाद व दुपट्टा भेंट कर सम्मान किया।

गंगानगर के सांसद ने भी दान किया छत्र

राजस्थान श्री गंगानगर से लोकसभा से सांसद कुलदीप इंदौरा ने भी शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुँचकर महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। इंदौरा द्वारा महाकालेश्वर भगवान को चांदी छत्र भेट किया गया। जिसका वजन लगभग 1190.00 ग्राम बताया गया है। मन्दिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल द्वारा छत्र प्राप्त कर इंदौरा का सम्मान कर रसीद प्रदान की गईं।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया भगवान महाकाल का पूजन

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। मंत्री शेखावत ने नंदी हॉल से ही भगवान का पूजन कर दर्शन लाभ लेने के बाद कुछ भगवान महाकाल का ध्यान किया। शुक्रवार को दोपहर में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन पूजन के लिए भारत सरकार के केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पहुंचे। उन्होने नंदी हॉल से ही भगवान का पूजन कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान भी लगाया। मंदिर के ओम पुजारी व पुरोहित सत्यनारायण जोशी ने पूजन सम्पन्न कराया। मंत्री शेखावत राजस्थान के जोधपुर क्षेत्र के लोकसभा सांसद है। भगवान महाकाल के दर्शन के बाद वे रवाना हो गए।

बाबा महाकाल को रजत त्रिशूल दान में प्राप्त

गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर में महाराष्ट्र के आमगांव से पधारी भक्त सुश्री आशा रानी ने भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 1 नग रजत त्रिशूल भेट किया। जिनका कुल वजन लगभग 1044.00 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी श्री मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

बेटी के जन्म दिन पर मन्दिर को भेंट की फ्लड लाइट्स

श्री महाकालेश्वर मन्दिर में अनेक भक्त गण विभिन्न शुभ अवसरों यथा जन्म दिवस, वर्षगाँठ आदि पर भगवान श्री महाकाल की सेवा में विभिन्न सामग्री, राशि, स्वर्ण रजत आभूषण, मुकुट आदि भेँट करते हैं। गुरुवार को लखनऊ, उत्तर प्रदेश के आये श्रद्धालु राजीव रॉय ने मन्दिर की व्यवस्थाओं से प्रसन्न होकर अपनी नन्ही बिटिया ऋत्विजा के जन्म दिवस पर रुपये पच्चीस हजार की फ्लड-लाइट्स मन्दिर को भेँट की। मन्दिर विद्युत विभाग के अधिकारी आर. के. तिवारी ने बताया कि भेंटकर्ता गण के सहयोग से विद्युत विभाग आत्मनिर्भर हो गया है व किराया राशि लगभग शून्य हो गई है। मन्दिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी आर. के. तिवारी ने दानदाता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर उनका सम्मान किया।

Related Articles

Back to top button