मध्यप्रदेशउज्जैन

bjp candidate list: उज्‍जैन उत्‍तर में अनिल जैन कालूखेड़ा भाजपा प्रत्‍याशी

bjp candidate list: MP में BJP की पांचवी सूची में 92 प्रत्याशियों के नाम, 3 मंत्री समेत 29 विधायकों के टिकट काटे, गुना व विदिशा होल्ड

bjp candidate list : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 92 कैंडिडेट्स की 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। दो सीटें अब भी होल्ड पर हैं। इंदौर-3 सीट से विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट काट दिया गया है। 3 मंत्री ओपीएस भदौरिया, यशोधरा राजे सिंधिया और गौरीशंकर बिसेन के नाम इस सूची में नहीं है। बिसेन की जगह उनकी बेटी मौसम बिसने को टिकट दिया गया है। वहीं उज्‍जैन उत्‍तर की बहुप्रतीक्षित सीट भी भाजपा ने अनिल जैन कालूखेड़ा (bjp candidate anil jain) को टिकट दिया है।

इससे पहले भाजपा पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी सूची में कुल 136 (39 + 39 + 1 + 57) नामों का ऐलान कर चुकी है। 5वीं सूची के साथ ही बीजेपी अब तक 228 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है।

छह बार के विधायक पारस जैन का टिकट कटा

उज्जैन जिले की तीन सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने के बाद अब सातों विधान सभा सीट पर बीजेपी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए है। उज्जैन उत्तर से विधायक पारस जैन का टिकट काटते हुए अनिल जैन कालुहेड़ा, महिदपुर से मौजूदा तीन बार विधायक रह चुके बहादुर सिंह चौहान और बड़नगर से जितेंद्र पंड्या को टिकट मिला है। बीजेपी ने शनिवार को जारी की लिस्ट में उज्जैन उत्तर से 6 बार के विधायक पारस जैन का टिकट काट दिया है। उनकी जगह अनिल जैन कालूहेड़ा को टिकट दिया है। बड़नगर में 2018 में बीजेपी ने जितेंद्र पंड्या को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन नामांकन भरने से पहले उनकी जगह संजय शर्मा को प्रत्याशी बना दिया था। जिसके बाद पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था। इस फिर बीजेपी ने जितेंद्र पंड्या पर भरोसा जताया है। महिदपुर से लगातार 10 वर्षो से विधायक रहे बहादुर सिंह चौहान पर एक बार फिर पार्टी ने भरोसा कर टिकट दिया है।

इस सूची की खास बातें

  • 3 मंत्री ओपीएस भदौरिया, यशोधरा राजे सिंधिया और गौरीशंकर बिसेन के नाम सूची में नहीं।
  • यशोधरा चुनाव लड़ने से मना कर चुकी थीं। वहीं बिसेन अपनी बेटी के लिए टिकट मांग रहे थे।
  • गौरीशंकर बिसेन की जगह उनकी बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिया गया।
  • 12 महिलाओं को टिकट दिया है।
  • गुना और विदिशा सीट को होल्ड पर रखा।
  • बड़वाह से कांग्रेस के वर्तमान विधायक सचिन बिरला को टिकट, वे हाल ही में भाजपा में शामिल हुए थे।
  • जोबट में विधायक सुलोचना रावत की जगह उनके बेटे विशाल रावत को टिकट दिया।
  • 6 मंत्रियों को टिकट दिया गया है। जबकि 3 मंत्रियों के टिकट काटे गए।
  • होशंगाबाद से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा को टिकट। कांग्रेस ने इस सीट से उनके भाई गिरिजाशंकर शर्मा को उतारा है।

जानिए कौन कहां से है मैदान में

 

Related Articles

Back to top button