मध्यप्रदेश

चेन स्नेचिंग करने वाला बदमाश निकला भाजपा नेत्री का पति, पुलिस ने किया गिरफ्तार

रतलाम के राजस्व कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से चैन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया है। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई चेन और घटना में उपयोग किया वाहन भी जप्त किया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर आरोपी मनोज सालवी निवासी प्रियदर्शनी कॉलोनी रतलाम को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भाजपा महिला नेत्री ज्योतिष ज्योतिष सालवी का पति है।

आरोपी मनोज सालवी कंपाउंडर का कार्य करता है। पकड़े जाने पर उसने बताया कि कर्ज हो जाने की वजह से उसने लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसके लिए उसने बुजुर्ग महिला से चेन लूटने की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।

रतलाम के राजस्व कॉलोनी में मंगलवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला से चैन से इतने की घटना हुई थी। पीड़ित महिला श्रीकांता जैन मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी तभी मुंह पर रुमाल बांधकर एक बदमाश महिला की चेन छीन कर फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और आरोपी की तलाश शुरू की थी। जिसमें पुलिस ने 20 से 25 सीसीटीवी फुटेज की छानबीन कर आरोपी मनोज सालवी को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button