उज्जैन

भैरवगढ़ जेल में तीन कैदियों को कोरोना

उज्जैन। समाचार आज

कोरोना ने भैरवगढ़ जेल में भी दस्तक दे दी है। यहां कोरोना के तीन पेशेंट मिले हैं। तीनों को आइसोलेट कर दिया गया है। यहां कोर्ट से सजा पाकर आने वाले कैदियों के लिए बनी बैरक में पहले दो मरीज कोविड पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद सभी की जांच कराई गई तो एक और कोविड पेशेंट सामने आया।

भैरवगढ़ जेल में आने वाले कैदियों के लिए बनी बैरक में 60 कैदी रखे जाते हैं। इन सभी कैदियों का नियमानुसार कोविड टेस्ट होता है। इनमें से दो मरीजों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दोनों पेशेंट को जेल में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इसके बाद बैरक में मौजूद सभी कैदियों का कोविड टेस्ट कराया गया। इनमें से फिर एक युवक कोविड पॉजिटिव आया। इस पर तीनों मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। तीनों का जेल में बने कोविड वार्ड में ही कोविड गाइडलाइन के मुताबिक डॉक्टर उपचार कर रहे हैं।

जेल में कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों पर पाबंदियां बढ़ा दी गई हैं। जेल अधीक्षक उषा राज ने बताया कि सभी परिजनों का वेक्सीनेशन सर्टिफिकेट चैक किया जा रहा है। इसके बाद ही उन्हें कैदियों से मिलने की अनुमति दी जा रही है। अंदर आने के बाद भी कैदियों और परिजनों के बीच कांच की दीवार रहती है। उसमें से दोनों को बात करने की अनुमति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button