अध्यात्मउज्जैन

diwali in mahakal : महाकाल के गर्भगृृह में चली फुलझड़ी, धनतेरस पर मांगी आरोग्‍यता

diwali in mahakal : कलेक्टर ने पूजन कर भगवान महाकाल से की विश्वकल्याण की कामना , पुरोहित समिति ने भेंट किए चांदी के सिक्के

diwali in mahakal : उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को धनत्रयोदशी (धनतेरस) के अवसर पर सबके कल्याण और सुख समृद्धि की कामना के साथ भगवान महाकाल से प्रार्थना की गई। मंदिर के पुरोहित समिति द्वारा गर्भगृह में बाबा का अभिषेक कर नंदी हाल में पूजा की गई। पूजन के बाद पुरोहित समिति ने अतिथियों को चांदी का सिक्का व प्रसाद भेंट किया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को सुबह नौ बजे से भगवान महाकाल का अभिषेक पूजन कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम ने सपत्नीक किया। महापूजा में भगवान श्री महाकालेश्वर का पंचामृत अभिषेक-पूजन किया गया। इसके बाद नंदीहॉल में रूद्राभिषेक किया। पूजन पश्चात मंदिर पुरोहित समिति की ओर से अध्यक्ष पं.अशोक शर्मा ने सभी अतिथियों को आशीर्वाद स्वरूप चांदी का सिक्का व प्रसाद भेंट किया। पूजन पं. लोकेन्द्र व्यास, पं. राधेश्याम शास्त्री, पं. संदीप शर्मा, पं. विश्वाास करहाडक़र, पं. मंगलेश शर्मा, तिलक व्यास, यज्ञेश चतुर्वेदी द्वारा कराया गया।

पुरोहित समिति के सचिव लोकेंद्र व्यास ने बताया कि दीपावाली के पहले धनतेरस के दिन महाकाल मंदिर में सबके कल्याण एवं सुख-समृद्धि के लिए पुरोहित समिति के माध्यम से गर्भगृह में बाबा महाकाल का अभिषेेक कर नंदी हाल में विधिवत पूजन-अर्चन विगत कई वर्षो से किया जा रहा है। पूजा-अर्चना के पश्चात कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सभी पुजारी, पुरोहितों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंदिर समिति के प्रशासक संदीप सोनी, सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी प्रतीक द्विवेदी मौजूद थे।

diwali in mahakal
diwali in mahakal

रूप चौदस व दीपावली 12 को मनेगी

भगवान महाकाल के मंदिर में 12 नवंबर को सुबह रूप चौदस और शाम को दीपावली मनाई जायेगी। सुबह पुरोहित परिवार की ओर से भगवान को उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराया जायेगा। इसके बाद 56 भोग लगाया जायेगा। शाम को दीपावली मनाई जायेगी। पूरे मंदिर और महाकाल लोक में हजारों दीपों से रोशनी की जायेगी।

Related Articles

Back to top button