अध्यात्म

घर-घर गूंजे हर-हर महादेव, दिलों को रंग गई महादेव की होली

पं. प्रदीप मिश्रा के आह्वान पर सीहोर के बाद आष्टा में जमा महादेव की होली का रंग

त्रिकालदृष्टि

महादेव की होली अब घर-घर में रंग जमाने लगी है। भागवत भूषण पं. प्रदीप मिश्रा सीहोर वालों के आह्वान पर जगह-जगह महादेव की होली की धूम मची हुई है। सीहोर- आष्टा में महादेव की होली खेली गई। जिसमें पूरा शहर महादेव के केसरिया रंगों में सराबोर हो गया। स्वयं पं. प्रदीप मिश्रा भी आयोजन में सहभागी बने।

गौरतलब है कि पं. मिश्रा ने आह्वान किया था कि सभी महादेव की होली अवश्य खेलें। घर से एक लोटा जल लेकर महादेव के मंदिर में जाये। जल में केशर-इत्र मिलाकर उसे केसरिया बना लें और महादेव को अर्पित करें। पं. मिश्रा के आह्वान पर सनातनियों पर ऐसा असर हुआ कि होली का स्वरूप ही बदल गया। महादेव की होली में रंगा प्रत्येक व्यक्ति शुद्ध भाव से भगवान भोलेनाथ के जयकारों के साथ सनातनी परंपराओं की ओर रूख करता नजर आ रहा है। आष्टा केपहले सीहोर और आसपास के अन्य इलाकों में भी महादेव की होली धूमधाम से खेली गई।

Related Articles

Back to top button