देश-दुनिया

terrorist-dawood-alive-or-dead : आतंकवादी दाऊद जिंदा है या मारा गया? जहर देने की शंका

terrorist-dawood-alive-or-dead : दो दिन से कराची के अस्पताल में चल रहा इलाज, पाकिस्तान में घटनाक्रम पर पर्दा डालने की तैयारी

terrorist-dawood-alive-or-dead : पाकिस्तान के कराची में अंडरवर्ल्ड डॉन माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम dawood ibrahim की मौत की अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को कराची के आगा खान अस्पताल में दाखिल दाऊद इब्राहिम की मौत की चर्चाएं चल रही है। जहर खाने के बाद हालत बिगडने पर उसे अस्पताल लाया गया था। इसके बाद दाऊद इब्राहिम के करीबी रिश्तेदार और पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद समेत पूरे परिवार को नजरबंद कर लिया गया। हालांकि, दाऊद की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

देश को सोमवार 18 दिसंबर को एक चौंका देने वाली खबर मिली है। भारत का मोस्ट वांटेड अपराधी दाउद इब्राहिम इस वक्त कराची के अस्पताल मेें मौत से संघर्ष कर रहा है। उसे जहर दिया गया है जिस कारण उसकी हालत बिगड़ी है। पिछले दो दिनों से वो अस्पताल में भर्ती है। अब मुंबई पुलिस दाउद के बारे में ज्यादा जानकारी जुटाने में लग गई है। वहीं उनकी मौत की खबर के चर्चे तमाम अफवाहो का बाजार गर्म कर है। मुंबई हमलों का गुनाहगार और मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के बारे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। जिसके बाद उसे कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम कराची के अस्पताल में 2 दिन से भर्ती है। उसे तगड़ी सिक्योरिटी में रखा गया है। दाऊद के कराची के अस्पताल में मारे जाने की पुष्टि कोई अधिकारी नही कर रहा है।

जहरीले पदार्थ से बिगड़ी थी तबियत

अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसे अचानक अस्पताल में भर्ती कराने के पीछे का कारण जहर हो सकता है। हालांकि इससे पहले भी दावा किया गया था कि दाऊद कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा है. पिछले दिनों चर्चा थी कि गेगरीन के कारण कराची के एक अस्पताल में उसके पैर की दो उंगलियां काट दी गई थीं। हालांकि, इस बात की भी पुष्टि नहीं हो पाई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अस्पताल में जिस फ्लोर पर दाऊद को रखा गया है, वहां कोई दूसरा पेशेंट मौजूद नहीं है। वहां सिर्फ उसके परिवार के लोग ही जा सकते हैं।

अस्पताल में मजबूत सिक्योरिटी

दाऊद की सिक्योरिटी इतनी मजबूत है कि उस तक पहुंचने के लिए किसी भी शख्स को कम से कम 150 लोगों से गुजरना पड़ता है।

भारत का भगोड़ा, मोस्ट वांटेड अपराधी

जैसा कि सब जानते हैं मोस्ट वांटेड आतंकवादी और d-company डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा अपराधी है। वह 1993 के मुंबई बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड है, जिसमें 257 लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए। इसके बाद ही उसे भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया गया था। तब से उसने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार करता रहा है। दाऊद इब्राहिम भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है, एनआईए ने पिछले साल इनामी राशि की लिस्ट जारी की। इसमें दाऊद पर 25 लाख का इनाम रखा गया है। दाऊद को संयुक्त राष्ट्र (यूनाइटेड नेशन्स) भी ग्लोबल आतंकवादी घोषित कर चुका है। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल ने 2003 में दाऊद इब्राहिम पर 25 मिलियन डॉलर का इनाम रखा था। उसके खिलाफ कई राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा कई मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें मनी लॉन्ड्रिंग का मामला और हथियारों की तस्करी का मामला शामिल है। उसने 1970 में सिंडिकेट डी-कंपनी बनाई थी। दाउद पर हत्या, जबरन वसूली, टारगेट किलिंग, ड्रग्स की तस्करी के भी आरोप हैं। बताया जाता है कि वो इस समय कराची, पाकिस्तान में रह रहा है, लेकिन पाकिस्तान सरकार इससे इनकार करती है। जनवरी में दाऊद की बहन हसीना पार्कर ने पाकिस्तानी मीडिया हाउस द न्यूज इंटरनेशनल को बताया था कि दाऊद कराची में है और उसने दूसरी शादी कर ली है।

महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ है जन्म

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जन्म 27 दिसंबर 1955 को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। उनके तीन बच्चे हैं जिसमें दो लड़कियां और एक लड़का है। दाऊद इब्राहिम की पत्नी जुबीना जरीन को महजबीं शेख के नाम से जाना जाता है। दाऊद का बचपन मुंबई में बीता। दाऊद के पिता के भाई सलीम कश्मीरी आज भी इसी इलाके में रहते हैं।

Related Articles

Back to top button