Modi’s Diwali : पीएम मोदी ने कहां मनाई 2023 की दीवाली..
Modi's Diwali : मोदी ने X पर लिखा- जहां दिवाली मनाने आया हूं वो स्थान किसी मंदिर से कम नहीं

Modi’s Diwali : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार भी दिवाली अपने अंदाज में मनाई। वे इस साल भी दिवाली मनाने सेना के जवानों के पहुंचे है। लगातार 10वीं साल जवानों के साथ दीपावली मनाई। रविवार काे प्रधानमंत्री मोद ने X पर लिखा- बहादुर जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के लेपचा आया हूं। यहां उन्होंने कहा कि जहां भारतीय सेना तैनात है, वो स्थान किसी मंदिर से कम नहीं है।
प्रधानमंत्री ने रविवार को देशवासियों को दीपावली की बधाई देते हुए X पर लिखा- देश के अपने सभी परिवारजनों को दीपावली की ढेरों शुभकामनाएं। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी अपनी पहली दीपावली मनाने सियाचिन गए थे।
कहां है लेपचा चेकपोस्ट
लेपचा चेकपोस्ट हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित है। जो चीन सरहद से करीब 2 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस पोस्ट में फ्रंटलाइन पर इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) और आर्मी के जवान तैनात हैं। इस चेक पोस्ट से नीचे की तरफ चीनी गांव है। यहां चीनी फौज तैनात हैं। हिमाचल प्रदेश, चीन से 260 किमी लंबी बॉर्डर शेयर करता है। इसमें से 140 किमी का हिस्सा किन्नौर और 80 किमी लाहौल-स्पीति जिले में है। यहां चीनी सीमा पर भारत की 20 पोस्ट हैं।
जवानों के बीच यह बोले पीएम मोदी
– देश आप जवानों का कृतज्ञ है। 140 करोड़ देशवासियों का परिवार भी आपका अपना ही है। इसलिए दीपावली पर घर-घर में एक दिया आपकी सलामती के लिए भी जल रहा है। हर पूजा में एक प्रार्थना आप जैसे वीरों के लिए भी होती है।
– कहा जाता है कि पर्व वहीं होता है, जहां परिवार होता है। पर्व के दिन परिवार से दूर रहना अपने आप में कर्तव्यनिष्ठा की पराकाष्ठा है। इसके बावजूद आपके उत्साह में कोई कमी नहीं है। देश के जवान ऊर्जा से भरे हुए हैं।
– मैं हर साल जवानों के साथ ही दिवाली मनाता हूं। जब आप लोगों (जवानों) के साथ दिवाली मना रहा हूं तो देशवासियों को दी गई बधाई भी स्पेशल हो जाती है।
– पिछले 30-35 सालों से जब मैं आप लोगों के साथ नहीं था, तब मैंने कोई दिवाली नहीं मनाई। जब मैं पीएम या सीएम नहीं था, तब भी बॉर्डर पर आप (जवानों) के बीच जाकर दिवाली उत्सव में शामिल होता था।
– कहा गया है कि अवध तहां, जहां राम निवासू। मेरे लिए जहां भारतीय सेना है, जहां सुरक्षाबल तैनात हैं, वो स्थान किसी मंदिर से कम नहीं है।
पिछले सालों में पीएम मोदी की दीवाली
2014: प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार सियाचिन पर तैनात जवानों के बीच दीवाली मनाई।
2015: प्रधानमंत्री मोदी ने अमृतसर में जवानों के साथ दिवाली मनाई।
2016: हिमाचल से लगे चीन बॉर्डर पर ITBP जवानों के बीच दिवाली मनाई।
2017: मोदी ने दिवाली का जश्न जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में सैनिकों के साथ मनाया।
2018: PM मोदी ने दिवाली पर उत्तराखंड में केदारनाथ के दर्शन किये। इसके बाद चीन बॉर्डर के पास हरशिल गांव के केंट इलाके में भारतीय सशस्त्र बल और ITBP जवानों के साथ दिवाली मनाई।
2019: PM मोदी इस साल जम्मू-कश्मीर के राजौरी में LoC पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाने के लिए पहुंचे।
2020: राजस्थान के जैसलमेर के पास लोंगेवाला पोस्ट पर सैनिकों के बीच दिवाली मनाई।
2021: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई।
2022: कारगिल में सैनिकों के साथ दिवाली मनाई। थी। इस दौरान उन्होंने 1999 कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।