अध्यात्ममध्यप्रदेश

रंगपंचमी की शाम महाकाल चलसमारोह ने बांधा समां

कोरोना के कारण दो साल बाद धूमधाम से निकली महाकाल की नगरी में निकली गेर (चल समारोह)

समाचार आज

रंगपंचमी की शाम उज्जैन के लिए एक अलग ही मस्ती लिए हुई थी। शाम ६ बजे श्री महाकालेश्वर मंदिर से बाबा महाकाल की गेर (चल समारोह) निकला। जिसमें श्री महाकालेश्व र के 11 ध्वजों को ससम्मान नगरभ्रमण कराया गया। चल समारोह में शामिल बैंड तरह-तरह के धार्मिक भजनों से अलग ही समां बांधे थे। बाबा महाकालेश्वर का यह चल समारोह पिछले दो सालों से कोरोना प्रोटोकाल के कारण धूमधाम से नहीं निकल पा रहा था। इस बार लोगों ने चल समारोह का आनंद लिया। शाम छह बजे मंदिर से निकली गेर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मंदिर पर ही समाप्त हुई।

Related Articles

Back to top button