Som group breaking news: मंगल का दिन सोम ग्रुप पर भारी
Som group breaking news: सोम ग्रुप पर इंकमटेक्स की कार्रवाई, भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत कई शहरों में सर्चिंग शुरू

Som group breaking news ताजा जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के साेम ग्रुप पर मंगलवार 7 नवंबर का दिन भारी पड़ गया है। नामी गिरामी शराब कंपनी सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के यहां मंगलवार को इंकमटैक्स (आईटी) ने छापा मारा है। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सोम ग्रुप के करीब 50 ठिकानों पर टीम पहुंची है। भोपाल शाहपुरा थाना क्षेत्र सहित कई जगह टैक्स चोरी के आरोप में एक साथ कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार आईटी टीम में इंदौर और मुंबई के अधिकारी शामिल हैं।
मंगलवार 7 जुलाई की सुबह भोोपाल, जबलपुर, इंदौर और रायसेन में कार्रवाई शुरू हुई है। भोपाल में ग्रुप के एमपी नगर जोन- 2 स्थित कार्यालय पर टीम ने सुबह 7 बजे दबिश दी। अफसर यहां एक कार और एक ट्रेवलर से पहुंचे। टीम में 18 से ज्यादा अफसर और पुलिस कर्मचारी हैं। ग्रुप के मुख्य कार्यालय पर दबिश के कुछ ही मिनट बाद कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स के घर और ऑफिस पर अफसरों की दूसरी टीमों ने छापा मारा।
इसके अलावा मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, कटक और बेंगलुरु में भी आयकर विभाग कार्रवाई कर रहा है। टीम के साथ सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद हैं। बताया जाता है कि सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा के निवास और दफ्तरों के अलावा इस ग्रुप से जुड़े अधिकारियों के यहां भी आयकर विभाग की टीम जांच पड़ताल कर रही है।
नामी गिरामी शराब कंपनी है सोम ग्रुप
अलकोहल इंडस्ट्री में सोम ग्रुप सेंट्रल इंडिया की सबसे बड़ी नामी गिरामी कंपनी है। सोम ग्रुप ऑफ कंपनीज के प्रोडक्ट कई देशों में एक्सपोर्ट भी होते हैं। इनमें अमेरिका, न्यूजीलैंड, जर्मनी, फिनलैंड, नार्वे, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया सहित करीब 28 देश शामिल हैं। सोम ग्रुप के मालिक जगदीश अरोड़ा ने वर्ष 1980 में अपने पिता के नाम पर पहला ड्रिस्ट्रीब्यूशन हाउस ‘मेसर्स मोहन एंड कंपनी’ शुरू किया।
जुड़िये Samachar Aaj से – देश, दुनिया, प्रदेश, बॉलीवुड, धर्म, महाकाल मंदिर, रोजगार, बिजनेस, सरकारी योजनाओं आदि कृषि सम्बंधित जानकारियों के अपडेट सबसे पहले पाने के लिए हमारे WhatsApp के चैनल ग्रुप ज्वाइन करें।