Uncategorized

परवरिश से परेशान बुजुर्ग ने बीमार पत्नी और बेटी को मार डाला

पारिवारिक रिश्तो को दहलाने वाली दर्दनाक घटना

मुंबई में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीमार पत्नी और मानसिक विक्षिप्त अविवाहित बेटी के पालन-पोषण में मुश्किल होने पर 89 वर्षीय रिटायर्ड सैनिक ने उनकी गला काटकर हत्या कर दी। हत्यारे पुरुषोत्तम सिंह गंढोक ने वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस पूछताछ में गंढोक ने कहा, दोनों को जिंदा रखने से ज्यादा सही उन्हें मारना लगा। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। मेघवाड़ी थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

पुरुषोत्तम की पत्नी जसबीर कौर पिछले दस साल से बीमार थी और बिस्तर पर ही पड़ी रहती थी। बेटी कमलजीत कौर की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। पुरुषोत्तम सिंह अपनी उम्र के कारण इनकी देखभाल नहीं कर पा रहा था। रोज-रोज की परेशानी से तंग आकर बुजुर्ग ने सोमवार को पहले पत्नी का और उसके बाद बेटी का गला काट दिया।


पुरुषोत्तम ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी पिछले कई साल से घुटने के दर्द से परेशान थीं। इससे उन्हें चलने में काफी दर्द होता था। वह बिस्तर पर पड़ी रहती थीं। उनकी एंजियोग्राफी भी हुई थी। उनकी 55 वर्षीय बेटी भी मानसिक रूप से बीमार थी। इस वजह से उन्हें ही सब कुछ करना पड़ता था। पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया कि वह दोनों के दर्द को देख नहीं पा रहा था। उसकी अपनी उम्र भी 89 साल की हो गई है, इसलिए बुजुर्ग ने यह कदम उठाया। पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया कि सोने के दौरान उसने दोनों का गला काटा है।

Related Articles

Back to top button