उज्जैन

@ उज्जैन-ठंड 4.5 डिग्री

11 जनवरी की रात सबसे सर्द


उज्जैन। समाचार आज

उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी का मालवा क्षेत्र में खासा असर आया है।11 जनवरी की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही है।

बुधवार तडक़े शहर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस साल दर्ज किया गया यह सबसे कम तापमान है। पिछले साल 31 जनवरी को भी 4.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया था। 11 साल पहले 13 जनवरी 2017 को सबसे सर्द रात दर्ज हुई थी। इस रात न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पिछले एक दशक में 4 बार शहर में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस या इसके आसपास दर्ज किया जा चुका है।

बुधवार का दिन हालांकि थोड़ा राहत देने वाला रहा है। पूरे दिन धूप निकली रही। धूप की वजह से ही दिन का तापमान बढक़र 18.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, जबकि मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को हवा की रफ्तार 8 किलोमीटर प्रति घंटा और आद्रता 88 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता के मुताबिक जनवरी महीने में अमूमन इस तरह की स्थितियां बनती है। पहाड़ो में बर्फबारी का असर मैदानी इलाको तक आता है। पूरे जनवरी महीने तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहने की संभावना है।

2011 में 5 जनवरी की रात सबसे ठंडी थी बीते दस सालों में

  • 5 जनवरी 2011 2.2 डिग्री
  • 14 जनवरी 2012 2.8 डिग्री
  • 8 जनवरी 2013 3.4 डिग्री
  • 18 फरवरी 2014 5.5 डिग्री
  • 28 दिसंबर 2014 4.8 डिग्री
  • 22 जनवरी 2016 4.5 डिग्री
  • 13 जनवरी 2017 2.0 डिग्री
  • 27 दिसंबर 2017 6.0 डिग्री
  • 29 दिसंबर 2018 2.5 डिग्री
  • 28 दिसंबर 2019 5.0 डिग्री
  • 20 जनवरी 2020 6.4 डिग्री
  • 31 जनवरी 2021 4.5 डिग्री
  • 12 जनवरी 2022 4.5 डिग्री
  • (स्रोत – जीवाजी वैधशाला)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button