Vehicle banned in Mahakal Lok: महाकाल लोक के शक्ति पथ पर अब सिर्फ पैदल सफर
Vehicle banned in Mahakal Lok: उज्जैन कलेक्टर का फरमान : त्रिवेणी संग्रहालय से चारधाम तक के मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन

Vehicle banned in Mahakal Lok: उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने 23 अक्टूबर को आदेश जारी किया है कि महाकाल लोक के द्वार से चारधाम तक बने नए मार्ग पर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इस मार्ग पर सिर्फ पैदल सफर किया जा सकता है। इस मार्ग का नामकरण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के लोकार्पण के वक्त शक्ति पथ रखा गया था।
विशेष परिस्थिति में चलेंगे ई-रिक्शा
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उज्जैन स्मार्ट सिटी ने इस आर-22 मार्ग यानी शक्तिपथ का निर्माण किया गया है। इस रोड का निर्माण श्रद्धालुओं के पैदल सफर एवं विशेष परिस्थितियों में ई-रिक्शा हेतु किया गया है। इस पर अन्य किसी भी प्रकार के वाहनों का अवागमन नहीं किया जाना है। वाहनों के आवागमन हेतु अन्य वैकल्पिक रोड उपलब्ध है।
मध्यप्रदेश मोटर यान नियम के तहत लगाया प्रतिबंध
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने मप्र मोटरयान नियम-1994 की धारा-215 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए आर-22 शक्तिपथ पर पैदल यात्रा के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध किया है। विशेष परिस्थिति में दिव्यांगजनों तथा वृद्धजनों हेतु ई-रिक्शा का उपयोग किया जा सकेगा। कलेक्टर ने इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर अवगत कराया कि उक्त आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।