मध्यप्रदेश

रतलाम के यशवंत पाटीदार ने यूक्रैन में आर्मी से मदद मांग कर 250 से ज्यादा भारतीयों को बॉडर पास कराई

रतलाम जिले के जावरा के ग्राम धामेडी के यशवंत पाटीदार पहुंचे जावरा परिवार जनों ने जाहिर की खुशी।
साथ ही परिवार को गर्व है कि यशवंत ने युक्रेन की भाषा ट्रांसलेशन के जरिए युक्रेन आर्मी से बात कर 250 भारतीयों को आर्मी की मदद से बॉर्डर पर करवाई। यशवंत ने बताया कि 25 फरवरी को पहला मिसाइल गिरा जिससे वह चिंतित हुए। और 70 भारतीय छात्रों का ग्रुप बनाकर 5-5 लीटर पानी लेकर पेडल निकल पड़े, 10 किलोमीटर तक चले काफी दिकखतो का सामना किया। जिसके बाद युक्रेन एयरपोर्ट पर पहुंचे काफी मशक्कत के बाद यशवंत को एयरपोर्ट आर्मी द्वारा पास बनाया गया। जिसके बाद युक्रेन की भाषा मे आर्मी से की तो आर्मी ने यशवंत से मदद मांगी ताकि भाषा का ट्रांसलेशन करके लोगो को समझाने का बोला गया। जिसके बाद यशवंत ने भारतीयों की लाइने लगवाई और भारतीय लोगो से भारत की भाषा मे समझाया तो वही युक्रेन आर्मी और एयर पोर्ट के लोगो को भारतीयों की बात व समस्याओं से अवगत करवाया। कई लोगो को पास दिलवाए और बॉर्डर पास करवाई यशवंत ने बताया 250 लोगों को सहायता देकर गर्व महसूस किया।

वही परिवार के लोगो में यशवंत के आने से गर्व व खुशी का माहौल है। यशवंत के बड़े पापा भेरूलाल पाटीदार ने बताया कि बेटे के आने से बहुत खुश है यह सब सम्भव हुआ मोदी सरकार व क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता को बेटे के बारे में हमने अवगत करवाया था। बड़े भाई डॉ, घनश्याम पाटीदार ने भी अपने भाई यशवंत की प्रशंसा की और भाषा ट्रांसलेशन कर सहायता करने पर गर्व महसूस किया।

Related Articles

Back to top button