मध्यप्रदेश

पुणे के इंजीनियर पर हमला करने वाले चाकूबाज गिरोह का पर्दाफाश: 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन, 6 अक्टूबर: उज्जैन पुलिस ने महाकाल दर्शन करने आए पुणे के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और एक मैजिक ड्राइवर पर जानलेवा हमला करने वाले चाकूबाज गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। देवासगेट पुलिस की तत्परता से की गई कार्रवाई में गिरफ्तार हुए इन आरोपियों का जिले के कई थानों में पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। गिरोह का एक और सदस्य फिलहाल फरार है।

4 अक्टूबर 2025 को रवि चिट्टी (24), जो पुणे से महाकाल दर्शन के लिए आए थे, मैजिक वाहन से देवासगेट बस स्टैंड जा रहे थे। चामुण्डा माता चौराहा पर शाहरुख उर्फ बच्चा नामक आरोपी ने अचानक उनसे विवाद शुरू किया और उन पर चाकू से दो वार कर दिए।

इसी गिरोह ने कुछ देर बाद दौलत गंज चौराहे पर मैजिक चालक कमल महावर को भी चाकू मारकर घायल कर दिया था। दोनों ही घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

CCTV और मुखबिरी से हुई गिरफ्तारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी उज्जैन ने तुरंत विशेष टीम गठित की।

  • पुलिस ने घटनास्थलों के CCTV फुटेज खंगाले और मुखबिरों की मदद ली।
  • त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शाहरुख उर्फ बच्चा पिता मोहम्मद फारूक निवासी बेगमबाग कॉलोनी उज्जैन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने घटना में अपने अन्य तीन साथियों के शामिल होने की जानकारी दी01. सोयब अख्तर उर्फ इला पिता मोहम्मद शेख, उम्र 22 वर्ष, निवासी जामा मस्जिद गली, थाना खाराकुआं, उज्जैन

    02. इमरान उर्फ टेडी पिता अब्दुल कादर खान, उम्र 32 वर्ष, निवासी मंजूर भाई का किराए का मकान, मोहन नगर, थाना चिमनगंज, उज्जैन

  • चौथे फरार साथी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुराने अपराधी हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने खुलासा किया है कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी शातिर बदमाश हैं और उनके खिलाफ उज्जैन के महाकाल, माधवनगर, कोतवाली, खाराकुआं, जीवाजीगंज सहित अन्य थानों में कई गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं। आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ये दोनों वारदातें पूर्व नियोजित तरीके से की थीं।

महाकाल दर्शन करने आए पुणे के इंजीनियर पर चाकू से हमला, ड्राइवर को भी मारा चाकू; दोनों गंभीर
उज्जैन पुलिस ने ढोंगी बाबा को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button