सीएम का पुतला फूंकना कांग्रेसियों के लिये मुसीबत बना
सीएम का पुतला जलाने वाले कांग्रेसियों पर उज्जैन में बल प्रयोग, पदाधिकारियों को थाने में बैठाया

सीएम का पुतला फूंकना उज्जैन के कांग्रेसियों के लिये मुसीबत बन गया है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में क्षीरसागर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर बुधवार 2 अप्रैल 2025 को पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर झड़प हुई। कांग्रेस ने आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा की जमानत का विरोध और मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृह नगर होने के कारण उज्जैन में पुलिस प्रशासन विशेष सतर्क रहा और मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने से बचाने के लिये कांग्रेसियों पर बल प्रयोग भी किया। एक नाबालिग सहित एक अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता को जलता पुतला ऊपर से फेंकने के आरोप में कोतवाली थाने में बैठा लिया। बाद में उसकी जमानत एसडीएम कोर्ट से कराई गई।
प्रदर्शन के दौरान भिड़ गये पुलिस-कांग्रेसी
भोपाल में आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा और उसके साथियों को जमानत मिल गई है। लोकायुक्त ने कोर्ट में अब तक उनके खिलाफ चार्ज शीट पेश नहीं की है। आरोपियों को जमानत मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस की ओर से किए गए आव्हान पर बुधवार दोपहर को उज्जैन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षीर सागर स्थित कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा और सीएम का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसी आपस में भिड़ गए। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर सभी ओर से रास्ते बंद कर दिए थे। एक फायर फाइटर समेत फायर ईस्टंगिशर और भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
सरपंच घायल, पुलिस पर पिटाई का आरोप
सीएम डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सरपंच जीवन मालवीय की पिटाई कर दी। घायल सरपंच जीवन मालवीय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए विधायक महेश परमार, मुकेश भाटी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान, ललित मीणा सहित कांग्रेस के अन्य नेता की मौजूदगी में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस बीच उन्हेल के पास बड़लाई के सरपंच जीवन मालवीय पुतला लेकर पहुंचे और उन्होंने उसमे आग लगा दी। पुलिस ने पुतला छीनने की कोशिश की, लेकिन तब तक पुतले में आग लग चुकी थी। हालांकि पुलिस ने उसे पूरा जलने नहीं दिया। इस बीच पुतला छीन रही पुलिस ने सरपंच को जमकर पीट दिया। सरपंच को पिटता देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे पुलिस से बचाया।
कॅरिअर काउंसिलिंग से सवारिये भविष्य : परीक्षा में फेल तो टेंशन ना लें, क्योंकि हार के आगे ही जीत है,
सरकार पर भ्रष्टाचारी को संरक्षण का आरोप
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश में जिस तरह से परिवहन घोटाला हुआ है, उसमें लोकायुक्त और शासन ने सरकार का पक्ष तक नहीं रखा। सौरभ शर्मा को जमानत क्यों मिल गई, जबकि एक तरफ किलो में सोना और करोड़ों रुपए बरामद हुए। लोकायुक्त और भाजपा सरकार सौरभ शर्मा को संरक्षण दे रही है। विपक्ष पूरे प्रदेश में इस मिलीभगत के खिलाफ प्रदर्शन कर इसे उजागर कर रहा है।
एसडीएम कोर्ट से युवा कार्यकर्ता की जमानत कराई
कांग्रेस नेता रवि राय ने बताया कि प्रदर्शन समाप्त होने के बाद जब वह अपने गंतव्य को जा रहे थे। इस दौरान चौराहे पर खड़े एक नाबालिग और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मुकुल घुरैया को पुलिस ने पकडक़र कोतवाली थाने भेज दिया। जानकारी लगने पर विधायक महेश परमार, शहर अध्यक्ष मुकेश भाटी, किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता कोतवाली थाने पहुंचे। यहां से नाबालिग को तो रिहा कर दिया गया। लेकिन मुकुल घुरैया की गिरफ्तारी दर्शा दी। लिहाजा एसडीएम गर्ग की कोर्ट पहुंचकर यहां से उसकी जमानत कराई गई। पुलिस का आरोप है कि उपर से जलता हुआ पुतला उनके द्वारा फेंका गया था।
ये कांग्रेसी हुये शामिल
इस प्रदेश स्तरीय पूतला दहन में शहर कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, श्रीमती माया राजेश त्रिवेदी वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजित सिंह ठाकुर,, चेतन यादव,, चंद्र भान सिंह चंदेल,, वीनू कुशवाह,, पार्षद सपना सांखला,, मोहित जायसवाल,, छोटेलाल मंडलोई, परमानंद मालवीय, अर्पित दुबे, पार्षद जाहिद पहलवान,, चंद्र भान सिंह चंदेल,, अनवर नागोरी,, फिरोज़ पठान,, जिसमे ब्लॉक अध्यक्ष अभीषेक शर्मा लाला,, विरेन्द्र गोसर,, रमेश परिहार,, ललित मीणा,,सतीश मरमट,, श्रवण शर्मा,, राजेश राणा,, पूर्व पार्षद राजेंद्र राठौर,,वासु देव रावल, चैन सिंह चौधरी,, कुलदीप जाट,,संचीत शर्मा, अर्पण राठोर,, असरार मामू,, सलीम भाई गैस वाले,, रफीक भाई टेंपो,, दीपेश जैन, बबलू खींची,, लकी ठाकुर,, कपील सहगल,, असलम चुड़ी वाले,, असरार मामू,, शिव लश्करी,, ओम प्रकाश रामी,, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, हर्ष वर्धन यादव, विक्रम सिंह पटेल,, पंडीत राजेश त्रिवेदी,, अर्पित यादव, श्याम जटिया, चुन्नी लाल धेर्या , देवीलाल लोहारिया,,अनील चौहान,, संजय आंजना,, आलम लाला,,शहनवाज खान, रमेश सांखला,, प्रकाश सोलंकी,, हुकमा पहलवान,, आदित्य नामदेव,, महिला कांग्रेसअध्यक्ष सोनीया ठाकुर,,लकी ठाकुर,, राजा ठाकुर,, दानेश राठी,, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।