देश-दुनिया

सम्राट अशोक ब्रिज की रैलिंग शुभारंभ के पहले ही टूटने लगी, फोटो वायरल

सम्राट अशोक ब्रिज महाकाल मंदिर के पास रुद्रसागर पर बना है, 22.5 करोड़ से बने पुल की गुणवत्ता पर उठे सवाल

उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर के पास रुद्रसागर पर बने सम्राट अशोक ब्रिज Samrat Ashoka Bridge जनता के लिए खुलने के पहले ही अपनी कमजोर स्थिति खुद ही दर्शा रहा है। इस पुल की रैलिंग शुभारंभ के पहले ही टूटने लगी है। हालांकि पुल का लोकार्पण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 फरवरी को कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इसे आम जनता के लिये नहीं खोला गया है। इसी बीच कमजोर रैलिंग और टूटी हुये खंबो के फोटो सामने आये हैं।

श्री महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये रुद्रसागर पर पैदल पुल बनाया गया है। इस पुल के माध्यम से दर्शनार्थी श्री महाकालेश्वर के प्रवेश द्वार तक कम समय में पहुंच सकते हैं। 22.5 करोड़ रुपए की लागत से बने अशोक सेतु का लोकार्पण 15 फरवरी को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया था। अभी तक यह पुल श्रद्धालुओं के लिए खोला नहीं गया है। पैदल पुल बंद होने से श्रद्धालुओं को चारधाम के सामने से शक्तिपथ होकर त्रिवेणी संग्रहालय के पास से महाकाल में प्रवेश करना पड़ है। यहां से मानसरोवर होते हुए वे महाकालेश्वर दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पैदल पुल का निर्माण चारधाम और शक्तिपथ के बीच में बनाया गया है। यह शक्तिपथ को सीधा मानसरोवर से जोड़ता है। ऐसे में पुल बंद होने से उन्हें मानसरोवर द्वार तक पहुंचने में एक किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

रैलिंग अभी से टूटी, जनता तो पहुंची ही नहीं

सम्राट अशोक पुल पर पहुंचने शक्तिपथ की ओर लगाई रैलिंग (विल्सियां) टूट गई हैं। पुल का निर्माण उज्जैन स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने करवाया है। कंपनी के सीईओ का कहना है कि पुल का एक सप्ताह में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।

भविष्य में सुरक्षा का दावा कैसे किया जाये

सम्राट अशोक पुल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाया गया था। खोलने के पहले ही उसकी रैलिंग टूट गई गई हैं तो आखिर उन्हें भविष्य में सुविधा के साथ सुरक्षा का दावा कैसे किया जा सकता है। रुद्र सागर के ऊपर बनाया पैदल पुल 200 मीटर लंबा और 9 मीटर चौड़ा है। दो साल में इसका निर्माण पूरा किया जा सका है। रुद्रसागर के बीच में पुल बनाने का उद्देश्य यह रखा गया था कि इससे श्रद्धालुओं को एक सीधा मार्ग महाकालेश्वर के आंगन में पहुंचने के लिए मिल सकेगा।

महाकाल का 25 करोड़ का ब्रिज सुरक्षा खामियों में उलझा

Related Articles

Back to top button