उज्जैनमध्यप्रदेश

सिंहस्थ भूमि पर बने मकानों फिर चला बुलडोजर

मक्के निर्माण के साथ टीन शेड को भी हटाया

समाचार आज। उज्जैन

नगर पालिक निगम ने 7 जुलाई शुक्रवार को सिंहस्थ भूमि पर निर्मित कई मकानों और टीन शेड को हटाने की कार्रवाई की गई।

मुरलीपुरा जीयापुर स्थित सिंहस्थ क्षेत्र की भूमि पर कतिपय लोगों द्वारा पक्का निर्माण करते हुए अवैध निर्माण किया गया था। संबंधित भवन निर्माण करने वालो को निगम द्वारा नोटिस दिये गए थे। इसके पश्चात भी संबंधित द्वारा मकानों को नहीं हटाया गया। जिसके पश्चात नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उक्त भूमि पर किए गए 3 अवैध निर्माणों को हटाने की कार्यवाही भवन अधिकारी पी.सी. यादव, भवन निरीक्षक संगीता पवार, गैंग प्रभारी गोपाल बोयत एवं पुलिस प्रशासन के समन्वय से की गई।

बडऩगर रोड पर बना दिये थे गोदाम-कारखाने

इसी के साथ बडऩगर रोड़ स्थित दांडी आश्रम के पास 10 से 12 की संख्या में बड़े गोदाम एवं कारखाने सिंहस्थ क्षैत्र की भूमि पर संचालित किए जा रहे थे उक्त अवैध निर्माणों को भी शुक्रवार को हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई जिस के क्रम में कारखानों एवं गोदामों का संचालन करने वालों के द्वारा स्वयं ही अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की।

Related Articles

Back to top button