उज्जैन में कालियादेह गेट मार्ग चौढ़ी़करण के लिए मकानों की तोड़फोड़ शुरू

डेढ़ किलो मीटर लंंबा मार्ग करना है चौढ़ा, क्षेत्र में 485 मकान तोड़ेगे, तीन थानों का बल लगाया
समाचार आज । उज्जैन
उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा केडी गेट से इमली तिराहा मार्ग का चौडीकरण कार्य 4 जून 2023 रविवार को सुबह से शुरू कर दिया गया है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे मार्ग में करीब 485 मकान टूटेंगे। इनमें आठ मकान पूरी तरह टूट जाएंगे। नगरनिगम ने चार महिने में कार्य पूरा करने का टारगेट रखा है। चौड़ीकरण कार्य 7.32 करोड़ की लागत से किया जाना है। चौड़ीकरण कार्य के दौरान कोई विरोध सामने नही आया। हालांकि लॉ इन ऑर्डर की स्थिति के लिए तीन थानों का पुलिस अमला तैनात किया था।
नगर निगम, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की टीम ने रविवार को केडी गेट से इमली तिराहे तक चौड़ीकरण कार्य की शुरूआत कर दी है। वर्ष 2017 से अटके केडी गेट से इमली तिराहा तक का मार्ग चौडीकरण कार्य के लिए नगर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया पहले ही कर ली थी। चौड़ीकरण कार्य 7.32 करोड़ की लागत से पूरा होगा। एक सप्ताह पहले ही नगर निगम ने मौजूदा मार्ग पर सेंटर लाइन से मार्किंग का कार्य प्रारंभ करते हुए लाल निशान लगाए थे। इस मार्ग के बीच से दोनों तरफ 7. 50 मीटर तक करीब 50 फीट तक रोड चौड़ीकरण किया जाएगा।
जितना टूटा, उससे डबल उपर बना सकेंगे
नगर निगम के मुताबिक केडी गेट से इमली तिराहा तक के मार्ग चौडीकरण कार्य के दौरान 485 मकान है। वर्तमान में इसकी चौड़ाई 5, 6, 7 मीटर तक आ रही है। मास्टर प्लान में इस मार्ग की चौड़ाई 15 मीटर है। इसलिए दोनो ओर से 15 मीटर यानी करीब 50 फीट किया जाएगा। प्रभावित होने वाले मकानों को शासन के निर्देशानुसार मुआवजा एसएआर के रूप में दिया है। जिसके तहत जितना एरिया मकान का प्रभावित होगा, उससे डबल का निर्माण ऊपर की मंजिल पर कर सकेंगे। आठ मकान पूरी तरह प्रभावित होगें। इन मकानों को केवल मुआवजा दिया जाएगा। हालांकि मकान तोडऩे की मुहिम शुरू होने के दौरान कोई विरोध सामने नही आया। अधिकांश रहवासियों ने स्वैच्छा से मकान तोडऩे का काम शुरू कर दिया था।
रास्ते में आ रही मंदिर-मस्जिद का निर्णय प्रशासन करेगा
करीब डेढ़ किलोमीटर के मार्ग में एक मस्जिद, एक दरगाह और करीब 13 मंदिर आएंगे। मंदिर, मस्जिद के संबंध में जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया जाएगा। रविवार से शुरू हुए चौड़ीकरण कार्य के दौरान तीन थाना का पुलिस बल, तुड़ाई कार्य के लिए ठेकेदार के करीब 50 व्यक्ति, इंजीनियर, नगर निगम झोन क्रमांक एक व दो का अमला, नगर निगम का प्रकाश विभाग, पीएचई विभाग, विद्युत मंडल के कर्मचारी शामिल है। कार्य पूरा करने के लिए करीब चार महिने का टारगेट दिया है। गौरतलब है कि पिछले सिहंस्थ 2016 के पहले भी चौड़ीकरण कार्य के टेंडर हुए थे, लेकिन समय अभाव के कारण मार्ग चौड़ीकरण का कार्य शुरू नही हो सका था।