अध्यात्मउज्जैनदेश-दुनियामध्यप्रदेश

करवा चौथ आज:13 राज्यों के 30 शहरों में चांद दिखने का समय,

असम में सबसे पहले और महाराष्ट्र में सबसे आखिरी में निकलेगा चंद्रमा

उज्जैन। आज (24 अक्टूबर 2021‌) तो कार्तिक महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्थी पर करवा चौथ पर्व मनाया जा रहा है। इस व्रत में महिलाएं दिनभर बिना कुछ खाए-पिए रहेंगी। इस तरह निर्जल रहकर पति की लंबी उम्र और घर में सुख-समृद्धि की कामना से दिनभर व्रत रखेंगी। ये व्रत शाम को चांद निकलने तक रखा जाएगा। चंद्रमा के दर्शन करके अर्घ्य देने के बाद महिलाएं पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोलेंगी। आज शाम को चंद्रमा की पूजा से पहले भगवान गणेश और चौथ माता की भी पूजा होगी। व्रत कथा

करवा चौथ व्रत कथा

वामन पुराण में बताई व्रत की कथा में वीरावती सौभाग्य और अच्छी संतति के लिए करवा चौथ का उपवास रखकर चंद्रमा के निकलने का इंतजार करती है। भूख-प्यास से पीड़ित बहन को मूर्च्छित होते देखकर उसके भाई से रहा नहीं जाता और वह मशाल लेकर बरगद पर चढ़ जाता है और पत्तों के बीच से मिथ्या चंद्र दर्शन करा देता है। जिससे वीरावती के पति की मृत्यु हो जाती है। देवी पार्वती द्वारा पुन: व्रत विधि निर्देशित करने के बाद वीरावती को सौभाग्य प्राप्ति होती है और उसके पति के प्राण बच जाते हैं।

कब कहां चंद्रोदय

पंचांग के मुताबिक आज सबसे पहले चंद्रोदय असम के गुवाहाटी में शाम 7:45 पर होगा। सबसे आखिर में मुंबई में 8:45 बजे चंद्रोदय होगा। ड्रिक पंचांग के मुताबिक उज्जैन शहर में रात 8:26 पर चंद्रमा के दर्शन हो सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button