gold-price : सोने का भाव… सुनकर यकीन नहीं होगा, जानिए और कहां तक जायेगा
gold-price : अभी तक के सारे रिकार्ड टूटे, खरीदने के पहले सावधानी रखें, मिस कॉल से रेट जाने

gold-price : सोने का भाव पिछले कुछ बरसों में सारे रिकार्ड तोड़ते हुए ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। 8 अप्रैल 2024 को सोने का भाव अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। सोमवार को सोने का भाव 71064 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 5 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1,182 रुपये की तेजी आई है।
सोमवार (8 अप्रैल) को सोना एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान आज 10 ग्राम सोना 1182 रुपए महंगा होकर 71,064 रुपए का हो गया है। चांदी भी आज अपने नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। एक किलो चांदी का भाव 2287 रुपए बढ़कर 81,383 रुपए हो गया है। एक दिन पहले ये 79,096 रुपए पर थी। इससे पहले 4 अप्रैल को चांदी ने 79,337 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
घोड़ की रफ्तार से दौड़े रहे सोने के भाव भारतीय सर्राफा बाजार में 8 अप्रैल 2024 को अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गये है। सोने का भाव 71064 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 5 अप्रैल 2024 को सोने के शाम के भाव की तुलना में 1,182 रुपये की तेजी आई है। चांदी के भाव में भी जबरदस्त तेजी आई है। चांदी का भाव 81383 रुपये प्रति किलो हो गया है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले चांदी के भाव में 5 अप्रैल से 2287 रुपये की तेजी आई है।
उज्जैन में 8 अप्रैल 2024 को सोने के भाव
- 24 Carat प्रति ग्राम ₹7,178 एवं प्रति दस ग्राम ₹71,778
- 22 Carat प्रति ग्राम ₹6,575 एवं प्रति दस ग्राम ₹65,749
तीन दिन में इस तरह चढ़े भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स के अनुसार 5 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 69882 रुपये थी। 8 अप्रैल को 999 वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 71064 रुपये हो गई है। 5 अप्रैल की शाम को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 79096 रुपये थी। 8 अप्रैल को 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 81383 रुपये हो गई। 8 अप्रैल को 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 70779 रुपये हो गई है। 916 शुद्धता वाले सोने की कीमत 65095 रुपये हो गई है। 750 शुद्धता वाले सोने की कीमत 53298 रुपये हो गई है। 585 शुद्धता वाले सोने की कीमत 41572 रुपये हो गई है।
कैरेट के अनुसार सोना
- 24 कैरेट सोना= 100% सोना
- 22 कैरेट सोना= 91.7% सोना
- 18 कैरेट सोना= 75.0% सोना
- 14 कैरेट सोना= 58.3% सोना
- 12 कैरेट सोना= 50.0% सोना
- 10 कैरेट सोना= 41.7% सोना
मिस कॉल लगाकर जानें सोने-चांदी का भाव
India Bullion and Jewellers Association यानी ibja केंद्र सरकार की छुट्टियों और शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आपको 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी का रेट जानना है, तो 8955664433 पर मिस्ड कॉल कसकते हैं। मिस्ट कॉल के कुछ ही समय बाद एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाते हैं। गोल्ड या सिल्वर का रेट जानने के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर भी जा सकते हैं।
सोने के दाम में सर्वाधिक 8 हजार की बढ़ौत्तरी हुई थी 2023 में
सोने के दाम पर नजर रखे बाजार के मुताबिक साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोने के दाम 3 महीने में 7,762 रुपए बढ़े
सोने के भाव लगातार बढ़ रहे हैं। इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 7,762 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था। वहीं अकेले मार्च में सोना 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ है। ये 62,592 रुपए प्रति ग्राम से 67,252 रुपए पर पहुंच गया।
यही हाल रहा तो हो सकता है 75 हजारी
सोने के बढ़ते भाव चौंका रहे हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके चलते इस साल के आखिर तक सोना 75 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 85 हजार प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।
अगर खरीदने जा रहे हैं सोना तो सावधानी रखना भी जरूरी
- सोने का भाव कैरेट के मुताबिक होता है, कीमत क्रॉस चेक जरूर करें- सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना गया है, लेकिन इसकी ज्वेलरी नहीं बनती, क्योंकि वो बेहद मुलायम होता है। आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट या इससे कम कैरेट सोने का इस्तेमाल किया जाता है।
- कैरेट के हिसाब से ऐसे चेक करें कीमत: मान लीजिए 24 कैरेट सोने का दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम है। यानी एक ग्राम सोने की कीमत हुई 6000 रुपए। ऐसे में 1 कैरेट शुद्धता वाले 1 ग्राम सोने की कीमत हुई 6000/24 यानी 250 रुपए।
- अब मान लीजिए आपकी ज्वेलरी 18 कैरेट शुद्ध सोने से बनी है तो 18×250 यानी इसकी कीमत 4,500 रुपए प्रति ग्राम हुई। अब आपकी ज्वेलरी जितने भी ग्राम की है उसमें 4,500 रुपए का गुणा करके सोने की सही कीमत निकाली जा सकती है।
- हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें – हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव हो गया है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
- सोना खरीदते वक्त बिल जरूर लें – सोना खरीदते वक्त कैश पेमेंट बड़ी गलती साबित हो सकती है। UPI और डिजिटल बैंकिंग के जरिए पेमेंट करना अच्छा रहता है। आप चाहें तो डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी पेमेंट कर सकते हैं। इसके बाद बिल लेना न भूलें। यदि ऑनलाइन ऑर्डर किया है तो पैकेजिंग जरूर चेक करें।
- सोना बेचने पर क्या मिलगा अर्थात रीसेलिंग पॉलिसी भी जरूर जानें – कई लोग सोने को निवेश की तरह देखते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपको सोने की रीसेल वैल्यू के बारे में पूरी जानकारी हो। साथ ही संबंधित ज्वेलर की बायबैक पॉलिसी पर भी स्टोर कर्मचारियों से बातचीत कर लें।