अध्यात्मउज्जैनमध्यप्रदेश

महाकाल की नगरी में कैलाश जी ने जमाया रंग

महाकाल नित्‍य दर्शनार्थियों के साथ अब भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय

महाकाल नियमित दर्शन भोग आरती संगठन के सावन महोत्‍सव में पहुंचे विजयवर्गीय झूमे-नाचे-गाये और वचन दे गये-हर मुश्किल में साथ खड़ा हूं

समाचार आज @ उज्‍जैन

उज्‍जैन में महाकाल दर्शन के लिए रोज मंदिर जाने वाले लोगों के ग्रुप महाकाल नियमित दर्शन भोग आरती संगठन ने 15 अगस्‍त को एक निजी होटल में सावन महोत्‍सव मनाया, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन सहित करीब दो हजार से अधिक संगठन सदस्‍य मौजूद थे।

कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान श्री कृष्ण और देवाधिदेव महाकाल की पूजा अर्चना की गई। पुष्प वर्षा कर आरती की गई और इसके बाद शुरू हुआ भजनों का दौर। राजाधिराज महाकाल के भजनों पर हजारों भक्‍त झूम कर नाचे। भाजपा नेता श्री विजयवर्गीय ने भी बाबा महाकाल के भजन गाये। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, विधायक पारस जैन सहित तमाम भक्त महाकाल की भक्ति के रंग में रंग कर सावन महोत्सव में झूम उठे।

2 हजार सदस्‍यों का है संगठन-अजीत मंगलम

संयोजक अजीत मंगलम ने बताया कि श्री महाकाल नियमित दर्शन भोग आरती संगठन करीब 2 हजार सदस्‍यों का विशाल संगठन है। यह बाबा महाकाल के नियमित दर्शनार्थियों की संस्था है। कार्यक्रम में महापौर मुकेश टटवाल, प्राधिकरण अध्यक्ष श्याम बंसल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, अनिल जैन कालूहेड़ा, जगदीश अग्रवाल, इकबालसिंह गांधी भी शामिल हुए। प्रारंभ में स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष विनोद लाला ने दिया।

कोई परेशानी आये तो बताना-कैलाश विजयवर्गीय

कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भगवान महाकाल के नित्य दर्शनार्थियों को मैं नमन करता हूं, आपको दर्शन में कोई समस्या नहीं आने दी जायेगी। अगर कोई समस्या आये तो मुझे बताए, संबंधित अधिकारियों से मेरी या मोहनजी की बात कराएं। इनको कोइ समस्या नहीं आनी चाहिये। उपस्थित सदस्यों ने विजयवर्गीय का ताली बजाकर अनुमोदन किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के सचिव रूपसिंह बुंदेला, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद परमार, गोपाल बागरवाल, मनीष सेनी, लक्ष्मीनारायण, नरेन्द्र डोडिया, अनिल पांचाल, महिला विभाग प्रमुख शारदा बिसेन, आरती प्रजापत, कविता मंगलम, सरोज अग्रवाल ने किया। संचालन अजीत मंगलम ने किया। कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने भजन गाकर सभा में उपस्थित 2 हजार से अधिक सदस्यों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मोहन यादव, पारस जैन ने भी खूब नृत्य किया।

Related Articles

Back to top button