उज्जैन

mahakal mandir ujjian : श्री महाकालेश्वर को 56 चांदी की कटोरी और मुकुट भेंट

mahakal mandir ujjian: नईदिल्ली की त्रिदेव कावड़ समिति ने भोग के लिए दी भेंट

mahakal mandir ujjian : श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन हेतु उज्जैन आये नई दिल्ली की त्रिदेव कावड समिति के सदस्यों द्वारा 2784 ग्राम वजन का चांदी की 56 कटोरिया, 1 लोटा, 01 चम्मच श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया गया। जिसको सहायक प्रशासक श्री मूलचंद जूनवाल द्वारा प्राप्त किया गया व दानदाता को विधिवत रसीद प्रदान कर दानदाता का सम्मान किया गया।

इसी प्रकार खम्बार, गुज के एस.के.जवेरी पटेल ने चन्द्राकार चांदी का मुकुट भेंट किया है जिसमें मय त्रिशूल, त्रिपुंड व रत्न जडित मीणा का नेत्र लगा) वजन 116.280 श्री महाकालेश्वर भगवान को अर्पित किया गया। यह जानकारी मंदिर प्रबन्ध समिति के कोठार शाखा प्रभारी श्री मनीष पंचाल द्वारा प्रदान की गई। ज्ञात हो कि, श्री महाकालेश्वर मंदिर की सभी व्यवस्थायें दान के माध्यम से ही संचालित होती हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निरूशुल्क अन्नक्षेत्र, गौशाला आदि में भी अपनी श्रद्धानुसार अन्न दान भी करते हैं। समय-समय पर मंदिर के अधिकारी/ पुजारी/पुरोहितों/मंदिर प्रबंध समिति सदस्यों व कर्मचारियों के माध्यम से भी भक्तों को मंदिर में दान करने हेतु प्रेरित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button