उज्जैनमध्यप्रदेश

उज्जैन में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मामला

हिजाब विवाद के मामले में आपत्तिजनक टिप्पड़िया की गयी

कर्नाटक से शुरू हुआ हिजाब विवाद उज्जैन में पोस्टर पर आ गया है। असामाजिक तत्वों ने शहर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश की है। कलेक्टर दफ्तर के निर्वाचन कार्यालय के बाहर दीवार पर विवादित पोस्टर लगा दिया गया। इसमें गंदे शब्दों में कमेंट किया गया है। नीचे अल्लाह हू अकबर भी लिखा है। पुलिस ने तुरंत पोस्टर जब्त करके अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुरुवार सुबह कलेक्टर कार्यालय के पीछे निर्वाचन ऑफिस के बाहर दीवार पर अज्ञात असमाजिक तत्वों ने हिजाब को लेकर पोस्टर चिपका दिया। इसमें बेहद आपत्ति जनक शब्दों लिखे गए है। घटना की जानकारी मिलते ही माधव नागर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। विवादित पोस्टर को जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टर बुधवार-गुरुवार की देर रात चिपकाया गया है।

विवादित पोस्टर को मॉर्निंग वॉक करने वाले राहगीरों ने देखा। इसके बाद पोस्टर की खबर हर तरफ फैल गई। पोस्टर में अल्लाह हू अकबर का भी जिक्र किया गया है। शिकायत मिलने के बाद माधव नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी मनीष लोधा ने मामले को संज्ञान में लिया गया है। असामाजिक तत्वों की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तलाश की जा रही है।अज्ञात के विरुद्ध धारा 294,505 व अन्य में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button