देश के पांच स्थानों पर खोले जाएंगे वेद विद्या प्रतिष्ठान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री की घोषणा : वेद विद्या पीठ के छात्रों को सेकेंडरी बोर्ड की मान्यता
समाचार आज । उज्जैन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बुधवार को उज्जैन पहुंचे यहां उन्होंने महाकाल मंदिर में सुबह भस्म आरती में दर्शन के बाद वेद विद्या प्रतिष्ठान के कार्यक्रम में शामिल हुए । प्रधान ने यज्ञ मंडप के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहा की अब वेद विद्या पीठ के छात्रों को सेकेंडरी बोर्ड की मान्यता मिलेगी आधुनिक पढ़ाई के माध्यम से रसायन,गणित भूगोल ,सहित सभी विषय में पारंगत किया जाएगा। देश के पांच स्थानों पर खोले जाएंगे वेद विद्या प्रतिष्ठान।
उज्जैन में अलग अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री पहले चिंतामन रोड स्थित वेद विद्या प्रतिष्ठान पहुंचे। यहां पर यज्ञ शाळा के लोकार्पण के बाद अनुष्ठान में शामिल हुए। पूजन पाठ करने के बाद प्रधान ने ऑडिटोरियम, कंप्यूटर लैब, व स्मार्ट क्लास सहित ई लायब्रेरी का शुभारंभ किया। वैदिक परंपरा अनुसार नौ कुंडीय यज्ञशाला का निर्माण भी वेद विद्या महर्षि सांदीपनि में किया गया। मीडिया से बात करते हुए प्रधान ने कहा की जल्द ही वेद विद्या पीठ के छात्रों को सेकंडरी बोर्ड की मान्यता मिलेगी जिसमें उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा। देश के पांच स्थानों जिसमें द्वारका ,बद्रीनाथ ,पूरी ,गुवाहाटी,शृंगेरी में खोले जाएंगे नए वेद विद्या प्रतिष्ठान।
देश की पहली वेद स्मार्ट क्लास और ई लायब्रेरी
प्रधान ने वेद विद्या प्रतिष्ठान में नई बनी क्लास और लायब्रेरी का उद्घाटन किया। वेद अध्यापक अंकित शांडल्य ने बताया की स्मार्ट क्लास से वेद के छात्रों को फायदा मिलेगा वे भी अब कम्यूटर के माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे , साथ ही संस्कृत और वेद का ज्ञान भी लायब्रेरी के माध्यम से मिल सकेगा।
20 करोड़ का ऑडिटोरियम
माधव साइंस कॉलेज में 20 करोड़ की लागत से बनने वाले ऑडिटोरियम के लिए भूमि पूजन में शामिल होंगे और वहां से विक्रम विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी कार्यक्रम के तहत मार्कशीट और डिग्री वेरिफिकेशन के लिए डिजिटल लॉकर सुविधा की सौगात देंगे।
उच्च शिक्षा में प्रवेश की व्यवस्था
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा की अभी तक वेद विद्या को कोई डिग्री और सर्टिफिकेट की व्यवस्था नही थी। भारत सरकार ने अब निर्णय लिया है महृषि संदीपनी वेद विद्या को सेकेंडरी बोर्ड की मान्यता दी जाएगी जिससे इस प्रतिष्ठान से जुड़े देश मे सभी विद्यार्थियों को बोर्ड एग्जाम से सर्टिफिकेट मिलने की व्यवस्था हो जाएगी, गणित फिजिक्स, रसायन,हिस्ट्री, जियोग्राफी सभी की पढ़ाई को वेद विद्या को मान्यता दी जाएगी। संस्कृत में ही इसकी पढ़ाई होगी व उच्च शिक्षा में कैसे प्रवेश दिया जाए इसकी व्यवस्था भी की जाएगी।